जबलपुर

IMD weather alert: मप्र में तूफान बारिश की चेतावनी, मानसून जल्दी आने की संभावना

IMD weather alert: मप्र में तूफान बारिश की चेतावनी, मानसून जल्दी आने की संभावना

जबलपुरJun 05, 2020 / 03:34 pm

Lalit kostha

जबलपुर। अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान निसर्ग के रास्ता बदलने से शहर का मौसम पूरी तरह बदल गया है। उत्तर पश्चिमी रास्ते पर चलते हुए मालवा जाने की बजाय यह चक्रवाती तूफान अब उत्तर पूर्व का रास्ता अख्तियार कर शहर की ओर बढ़ रहा है। रास्ते में तूफान के कमजोर पडऩे से अब यह सिस्टम डिप्रेशन के रूप में विदर्भ और उससे लगे दक्षिणी मध्यप्रदेश के ऊपर है। इसके प्रभाव से बुधवार की देर रात से गुरुवार को दिन में रुक-रुक बूंदबांदी होती रही। वहीं शुक्रवार को काले बादल लगातार उमड़-घुमड़ रहे हैं। सुबह से ही सूरज बादलों की ओट में लुका छिपी खेल रहा है। धूप नहीं निकलने और कई बार काले घने बादलों से आसमान घिर जाने से हल्का अंधेरा छाया।

तूफान निसर्ग का असर : अभी दो-तीन दिन तक बदलता रहेगा मौसम
बादलों की ओट में छिपा रहा सूरज, बूंदाबांदी के चलते गर्मी से राहत

 

इस बीच अरब सागर की ओर से लगातार नमी भरी हवा के झौंके आते रहे। बदले मौसम में पारा अपेक्षाकृत काफी नीचे बना हुआ है। तेज और शीतल हवा चलने से गर्मी अचानक गायब सी हो गई है। आमतौर पर तेज धूप और गर्मी वाले जून में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह परिवर्तन अभी दो-तीन बना रहेगा। इस बीच तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश भी हो सकती है।

पिछले साल के मुकाबले 14 डिग्री से ज्यादा का अंतर
बादल, बूंदाबांदी और हवा की तेज चाल से पारा काफी नीचे आ गया है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को करीब एक से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, पिछले वर्ष के 4 जून के मुकाबले इस वर्ष की 4 जून के तापमान में 14 डिग्री से ज्यादा का अंतर है। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तामपान 31.2 और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक नीचे बना रहा। वर्ष 2019 में 4 जून को अधिकतम तापमान 45.4 और न्यूनतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

Weather today Highlights: heavy rain warning in mp

एक साथ कई सिस्टम सक्रिय
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार निसर्ग तूफान के अलावा अन्य सिस्टम भी मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। चक्रवाती तूफान के साथ पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के ऊपर भी कम दबाव का क्षेत्र है। इससे सम्भाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछार के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। 6 जून के बाद मौसम में बदलाव आने की सम्भावना है। बुधवार को रात से गुरुवार को सुबह के बीच करीब 19.9 मिमी वर्षा रेकॉर्ड की गई है। गुरुवार को दिन और रात में भी शहर में बारिश ट्रेस की गई है।

संबंधित विषय:

Home / Jabalpur / IMD weather alert: मप्र में तूफान बारिश की चेतावनी, मानसून जल्दी आने की संभावना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.