scriptमौसम में फिर बदलाव, बादल छाए बारिश की संभावना, चलेंगी सर्द हवाएं | weather today : rain forecast today in mp, cold wave alert | Patrika News

मौसम में फिर बदलाव, बादल छाए बारिश की संभावना, चलेंगी सर्द हवाएं

locationजबलपुरPublished: Jan 22, 2020 11:20:55 am

Submitted by:

Lalit kostha

मौसम में फिर बदलाव, बादल छाए बारिश की संभावना, चलेंगी सर्द हवाएं

weather.jpg

weather ,weather ,

जबलपुर। शहर के मौसम का मिजाज कुछ अलग ही चल रहा है। किसी दिन धूप चुभने लगती है तो अगले ही दिन बादलों के साथ ठंडी हवाएं लोगों को ठंडा करने लगती हैं। मंगलवार दोपहर जहां धूप खिली हुई थी, वहीं बुधवार सुबह से ही बादलों की बीच सूरज आंख मिचौली खेल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज हल्की बूंदाबांदी के बीच सर्द हवाएं चल सकती हैं।

दोपहर में चुभी धूप, रात में हो रहा सर्दी का अहसास

शहर के मौसम में फिर बदलाव हुआ है। शहर में मंगलवार दोपहर में धूप तेज थी, दोपहर बाद बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला है। दो दिन तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं कहीं हल्की बारिश या गरज चमक के साथ बौछार पड़ सकती है।
शहर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर पूर्वी हवा ने ज्यादा सर्दी का अहसास कराया।

सुबह आसमान साफ था और तेज धूप ने सर्दी से राहत दिलाई। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले वर्ष 21 जनवरी को अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह की आद्र्रता 80 और शाम की आद्र्रता 58 प्रतिशत रही। बदले हुए मौसम में दिन और रात के तापमान में दो दिन तक मामूली वृद्धि हो सकती है। नमी के कारण बादल आएंगे। मौसम विशेषज्ञ आरके दत्ता के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने के कारण नमी आएगी और बादल बनेंगे। हिमालय की तराई में बर्फबारी हो रही है। आसमान साफ होने के बाद सर्दी में वृद्धि होगी। कहीं कहीं बारिश या बूंदाबांदी होगी तो सर्दी बढ़ेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो