scriptकंपकपाने वाली ठंड से ठिठुरी सुबह, दिन में उसम कर रही परेशान | weather today temperature lowest in mp | Patrika News

कंपकपाने वाली ठंड से ठिठुरी सुबह, दिन में उसम कर रही परेशान

locationजबलपुरPublished: Nov 16, 2018 09:33:53 am

Submitted by:

Lalit kostha

कंपकपाने वाली ठंड से ठिठुरी सुबह, दिन में उसम कर रही परेशान
 

Winter was increased in Thar, Shadow Fog

Winter was increased in Thar, Shadow Fog

जबलपुर। शहर में एक सप्ताह से असर दिखा रही ठंड गुरुवार को कमजोर पड़ गई। दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर चला गया। दोपहर में पारा सामान्य से तीन डिग्री चढऩे के कारण गर्मी का अहसास हुआ। रात में भी तापमान सामान्य से अधिक बना रहा। देर रात धुंध पडऩे के बाद मामूली ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में गुरुवार को बर्फबारी हुई है। बर्फीली हवा एक-दो दिन में शहर पहुंच सकती है। इसके चलते पारा लुढकऩे का अनुमान है।

बागी बना मंत्री का सिरदर्द, भाजपा के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता ने लिया नाम वापस

news facts- दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर
पश्चिमी विक्षोभ का असर, कमजोर पड़ी ठंड, उमस बढ़ी

चक्रवात से आई नमी
मौसम विभाग में वैज्ञानिक सहायक आरके दत्ता के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात से नमी बढ़ी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ा है। उमस के कारण दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। इससे बीते कुछ दिन से शाम होते ही बढऩे वाली ठंड अब कम हो गई है। शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

बीते वर्ष 15 सितंबर के तापमान (29.3) के मुकाबले भी 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, गुरुवार को न्यूतनम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह समान्य और पिछले साल 15 सितंबर के तापमान (14 डिग्री) से लगभग एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल पश्चिमी और दक्षिणी हवा चल रही है। एक-दो दिन में हवा का रुख बदलने की सम्भावना है। उत्तरी हवा चलने से आने वाले समय में पारा गिरेगा। गुरुवार को आद्र्रता 60 प्रतिशत रही। शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो