scriptसर्द हवा से छूटी कंपकंपी, सीजन में पहली बार पारा @10 डिग्री, अभी और गिरेगा तापमान | weather today, weather report, mp weather, weather jabalpur | Patrika News

सर्द हवा से छूटी कंपकंपी, सीजन में पहली बार पारा @10 डिग्री, अभी और गिरेगा तापमान

locationजबलपुरPublished: Dec 06, 2019 01:40:07 pm

Submitted by:

Lalit kostha

सर्द हवा से छूटी कंपकंपी, सीजन में पहली बार पारा @10 डिग्री, अभी और गिरेगा तापमान

weather_001.jpg

weather today

जबलपुर/ हिमालय की बर्फीली हवा से शहर कांप गया। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के साथ जैसे-जैसे धूप खिल रही है, उससे तेजी से पारा लुढक़ रहा है। हवा का रुख बदलने के साथ ही इस सीजन में गुरुवार को तापमान अभी तक के अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंचा। पारे के सामान्य से नीचे जाने का अहसास लोगों को पूरे दिन हुआ। सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक में जाने वाले जहां ठंड में कंपकंपाए। शाम को चली हवा सर्द हवा ने शीतलहर जैसा अहसास कराया। रात को सर्दी बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अभी तापमान में गिरावट जारी रहेगी। पूरे महीने ठंड असर दिखाएगी। दिसंबर महीने के आखिर तक कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

 

weather today

तापमान सामान्य से भी नीचे आया
शीतकाल में इस बार पहली बार गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम स्तर पर तापमान सामान्य से नीचे रहा। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। ये सामान्य से दो डिग्री कम था। गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्र्रता सुुबह के समय 67 प्रतिशत और शाम को 37 प्रतिशत थी। शुक्रवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।

चक्रवात के असर से घटी रफ्तार
हवा की दिशा उत्तरी होने के साथ बुधवार को तापमान तेजी से नीचे आया। लेकिन अरब सागर के ऊपर बने चक्रवात के कारण लुढक़ रहे पारे की चाल गुरुवार को धीमी पड़ गई। उत्तरी हवा की औसत गति दो किमी प्रतिघंटा रही। मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार चक्रवात के कारण सुबह कुछ वक्त तक बादल रहे। लेकिन उसके बाद आसमान साफ हो गया। तापमान में कमी आयी। हवा की दिशा उत्तरी बनी रहने पर अभी तापमान में और गिरावट आएगी।

 

weather today

पिछले साल से ज्यादा सर्द रहा दिन
गुरुवार का दिन पिछले वर्ष के 5 दिसंबर के मुकाबले भी ठंडा है। 5 दिसंबर, 2018 को अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस था। 5 दिसंबर, 2019 को दोनों स्तर पर तापमान एक से तीन डिग्री तक कम रेकॉर्ड हुआ है। इस सीजन में अभी तक गुरुवार सबसे ठंडा रहा। चार वर्ष बाद दिसंबर में पारा इतना नीचे आया है। मौसम विभाग के अनुसार इससे पहले वर्ष 2014 में 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया था। उसके बाद के वर्षों में जनवरी माह में सर्दी ज्यादा रहा।


सर्द हवा खतरनाक स्वास्थ्य का ऐसे रखें ध्यान
– हृदय रोगियों इस ठंड से स्वयं को बचना चाहि। उन्हें हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
– ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रोल पर नियंत्रण रखें। नियमित जांच कराएं।
शरीर को गर्म कपड़ों से कवर करके रखें। खासतौर पर पैर, सिर और कानों को ढंक कर रखें।
– तले और सैचुरेटेड खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। फलों, सब्जियों का सेवन करें।
– सर्दियों में पानी का सेवन ज्यादा मात्रा में करें। शराब, सिगरेट का सेवन न करें।
– अपने वजन पर नियंत्रण रखें। फिट रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें।
प- ्रतिदिन वॉक करें। चलने से शरीर में गर्मी आती है। ब्लड सर्कुलेशन बनाए रखता है।
– बच्चों और बुजुर्गों की बदलते मौसम के साथ विशेष देखभाल करें। संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो