Weather update : बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता, पारा भी उछला
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदला मौसम

जबलपुर। दो-तीन दिन तक आसमान साफ रहने के बाद हल्के काले बाद फिर उमड़ रहे हैं। बादलों और सूरज के बीच लुका-छिपी के खेल से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं। बादलों की चहलकदमी से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। सुबह और शाम को पारा चढऩे से दोपहर के समय हल्की गर्मी का अहसास हुआ।
क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है। होली तक तापमान में बदलाव जारी रहने की सम्भावना है। आसमान में बादल छाने के साथ ही पारे में उछाल आया है। शनिवार को न्यूनतम और अधिकतम, दोनों स्तर पर तापमान बढ़ा। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। यह शुक्रवार (30.3) के मुकाबले दो डिग्री और सामान्य से भी दो डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान शनिवार को 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य के बराबर रहने के बावजूद शुक्रवार (13.9) के अपेक्षाकृत दो डिग्री सेल्सिसस ज्यादा बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 70 प्रतिशत और शाम को 49 प्रतिशत रेकॉर्ड हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में परिवर्तन हो रहा है। हवा की दिशा बदलकर दक्षिण-पूर्व हो गई है। इसकी औसत गति 4-5 किलोमीटर प्रतिघंटा बनी हुई है।
अब पाइए अपने शहर ( Jabalpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज