scriptWeather update : हवा की दिशा बदलते ही फिर होने लगा सर्दी का अहसास | Weather update | Patrika News

Weather update : हवा की दिशा बदलते ही फिर होने लगा सर्दी का अहसास

locationजबलपुरPublished: Mar 08, 2020 07:13:53 pm

Submitted by:

reetesh pyasi

मौसम ने फिर ली करवट : पहाड़ी राज्यों से आई सर्द हवा

weather_in_jabalpur.jpg

weather report

जबलपुर। शहर में आवाजाही कर रहे हल्के काले बादल शनिवार को गायब हो गए। आकाश साफ होने के साथ मौसम ने फिर करवट ली। हवा की दिशा में परिवर्तन के साथ मौसम में हल्की सर्दी घुल गई। बीते कुछ दिनों से दोपहर में महसूस हो रही हल्की गर्मी का असर पिछले दो दिनों से नहीं रहा। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद वहां से गुजरकर ठंडी हवा के झौंके आते रहे। पहाड़ी राज्यों से सर्द हवा भी रुक-रुक कर आती रही। बीच-बीच में अरब सागर की ओर से आई हवा ने नमी बढ़ाई। इससे पूरे दिन मौसम खुशनुमा बना रहा। रात और भोर में सर्दी का असर कुछ बढ़ गया।

सामान्य से तीन डिग्री नीचे गया तापमान
रात में बादल छाए रहने से शनिवार को सुबह तापमान में हल्की वृद्धि हुई। लेकिन सूर्योदय के बाद ही बादल छंटे और हवा की दिशा बदल गई। इससे दोपहर तक तापमान में गिरावट आने लगी। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। यह लुढ़क-कर सामान्य से तीन डिग्री कम हो गया। न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री दर्ज हुआ। आद्र्रता सुबह के समय 56 प्रतिशत और शाम को 36 प्रतिशत थीं।
5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा
उत्तर-पश्चिमी हवा पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत गति से चली। प्रदेश में शुक्रवार को रात में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और शनिवार को दिन में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35 डिग्री खरगौर में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार आकाश साफ हो गया है। ग्वालियर सहित कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और बारिश से मौसम में बदलाव हुआ है। इसके बाद जिले में हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो गई है। सर्द हवा के कारण अधिकतम तापमान में कमी आयी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो