scriptचुभने लगी धूप, प्रदेश के महानगरों में सबसे गर्म रहा जबलपुर | weather update | Patrika News

चुभने लगी धूप, प्रदेश के महानगरों में सबसे गर्म रहा जबलपुर

locationजबलपुरPublished: Apr 01, 2020 10:57:35 pm

Submitted by:

shivmangal singh

बुधवार को मौसम पूरी तरह बदल गया

hot weather

file photo

जबलपुर. मंगलवार की शाम को बादलों के गरजने-चमकने के साथ चली तेज हवा के बाद बुधवार को मौसम पूरी तरह बदल गया। सूर्योदय के कुछ देर बाद ही धूप तेज होने लगी। दोपहर होते तक सूर्य की किरणों से तपिश महसूस होने लगी। हल्की गर्म हवा चली। इसके साथ ही पारा में भी उछाल आया। मार्च से अप्रैल माह में प्रवेश का तापमान ने भी अहसास कराया। सुबह से तापमान बढऩे से दोपहर तक धूप हल्की चुभने लगी। शाम को तेज हवा चलने से हल्की गर्मी कम हुई। पूरे दिन मौसम शुष्क बना रहा। बुधवार को प्रदेश के चार महानगरों में शहर सबसे गर्म रहा।

ढाई डिग्री तक चढ़ा पारा
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। यह मंगलवार के अपेक्षाकृत करीब आधा डिग्री ज्यादा होने के साथ ही सामान्य से एक डिग्री ज्यादा बना रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था। यह बुधवार को बढ़कर 22.4 डिग्री सेल्सिसय हो गया। सामान्य से एक डिग्री ज्यादा बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 52 प्रतिशत और शाम को 16 प्रतिशत थीं। प्रदेश में बुधवार को दोपहर का सर्वाधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस खरगौन में रेकॉर्ड हुआ।

तापमान में वृद्धि होगी

मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार आकाश साफ है। धूप तेज हो रही है। बुधवार को औसतन पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चली। गुरुवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की सम्भावना है। आने वाले दो-तीन दिन में अभी तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहेगा। चार अप्रैल से मौसम में परिवर्तन की सम्भावना है।


महानगर-अधिकतम तापमान-न्यूनतम तापमान

जबलपुर- 37.7-22.4
ग्वालियर- 36.4- 18.9

भोपाल-36.3-19.6
इंदौर- 35.6-20.0

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो