scriptमौसम अपडेट: अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 20 साल में अक्टूबर सबसे सर्द, पारा @12.7 डिग्री | Weather Update: cold weather start, October is the coldest in 20 years | Patrika News

मौसम अपडेट: अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 20 साल में अक्टूबर सबसे सर्द, पारा @12.7 डिग्री

locationजबलपुरPublished: Oct 30, 2021 11:36:50 am

Submitted by:

Lalit kostha

मौसम अपडेट: अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 20 साल में अक्टूबर सबसे सर्द, पारा @12.7 डिग्री
वर्ष 2000 से 2021 के बीच सबसे कम तापमान

cold weather in jabalpur

cold weather in jabalpur

जबलपुर। आकाश साफ होते ही शहर में ठंड बढ़ गई है। सर्द हवा चलने से ठंड का लगभग 20 साल का रेकॉर्ड टूट गया है। शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ है। इससे पहले वर्ष 2000 से 2020 के बीच अक्टूबर में कभी भी पारा इतने निचले स्तर पर नहीं पहुंचा है। इस दौरान सबसे कम तापमान 29 अक्टूबर, 2009 को 13.7 डिग्री था। अक्टूबर में इस बार पारा में दो दिन में तेज गिरावट हुई है। इसके साथ मौसम शीतकाल का अहसास कराने लगा है। बुधवार की रात से लुढक़ रहा पारा शुक्रवार तक सामान्य से चार डिग्री तक नीचे आ गया है।

12 साल पहले अक्टूबर में ही पारे ने बनाया था रेकॉर्ड
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र में वर्ष 2000 से अभी तक के उपलब्ध रेकॉर्ड के अनुसार शुक्रवार को सुबह दर्ज न्यूनतम तापमान इस अवधी में सबसे कम है। इस दौरान 12.7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान कभी भी नहीं लुढक़ा है। शीतकालीन सत्र की बात करें तो शहर में अभी तक का सबसे न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ये भी संयोग है कि सबसे कम तापमान भी वर्ष 2009 में अक्टूबर में ही 17 तारीख को था।

 

weather_news.jpg

सामान्य से चार डिग्री सी नीचे पारा
गुरुवार को बादल छंटने के बाद पारे में गिरावट का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। गुरुवार के अपेक्षाकृत शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री दर्ज हुआ। ये सामान्य से चार डिग्री सी नीचे रहा। अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। ये भी सामान्य से दो डिग्री सी नीचे बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 66 प्रतिशत और शाम को 48 प्रतिशत थीं। उत्तर-पूर्वी हवा 2 किमी प्रतिघंटा की गति से चलीं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण तापमान में कमी आयीं है। आकाश साफ हो गया है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद वहां से सर्द हवा आ रही है। सर्द हवा चलने से दिन में भी हल्की सिहरन हो रही है। रात में तापमान में अभी गिरावट जारी रह सकती है। आने वाले तीन-चार दिन तक मौसम हल्का सर्द बना रहने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो