जबलपुरPublished: Nov 22, 2022 11:06:39 am
Lalit kostha
ठंड ने मारा जोर, कंपकंपाया शहर, घरों में दुबके लोग
जबलपुर। आखिरकार ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों से ठंडी हवाओं ने शहर को अपने आगोश में ले लिया है। दिन में भी धूप ठंडी लग रही है। शाम होते ही सर्द हवाओं से लोग घरों में कैद हो रहे हैं। जानकारों की मानें अगले एक सप्ताह में ठंड अभी और जोर मारेगी, पारा जबरदस्त लुढक़ेगा। दिसम्बर में जोरदार ठंड होगी, कोहरा और पाला पड़ सकता है।