scriptगर्मी का तांडव शुरू तापमान 40 डिग्री के पार, धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी | weather update may 2020, nautapa kab se lagega 2020 | Patrika News

गर्मी का तांडव शुरू तापमान 40 डिग्री के पार, धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी

locationजबलपुरPublished: May 15, 2020 01:25:20 pm

Submitted by:

Lalit kostha

गर्मी का तांडव शुरू तापमान 40 डिग्री के पार, धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी

Weather

weather alert in rajasthan

जबलपुर। सुबह बादलों के कारण राहत की हवाएं चल रही हैं तो दोपहर होते ही सूर्यदेव आग उगलने लगते हैं। फिर शाम को बादलों के कारण मौसम बदल जाता है। ऐसे में उमस और गर्मी के बीच मौसम स्थिर नहीं हो पा रहा है। हालांकि गर्मी अपने चरम पर पहुंचने लगी है। दिन का पारा 40 तक पहुंचने लगा है। शुक्रवार को भी मौसम सुबह खुशनुमा था लेकिन दोपहर होते ही तपिश से लोग घरों में ही दुबके रहे।

हवा की गति धीमी पड़ी दोपहर में बढ़ी गर्मी

हवा की गति में परिवर्तन से गुरुवार को शहर के मौसम का मिजाज फिर बदल गया। हवा की गति धीमी होने से सूर्य की किरणों की तपिश बढ़ गई। हालांकि बादलों मौजूदगी से न तो धूप मई माह जैसी चटख थी न ही चुभने वाली गर्मी थी। लेकिन, कई दिनों बाद दोपहर में गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। शाम को तापमान में थोड़ी कमी आई। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। सुबह की आद्र्रता 49 प्रतिशत और शाम की आद्र्रता 29 प्रतिशत थी। प्रदेश में गुरुवार को दिन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री रतलाम में रेकॉर्ड हुआ।

इसलिए हो रहा परिवर्तन
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवात है। पश्चिमी मध्यप्रदेश से कर्नाटक, तेलंगना तक द्रोणिका बनी हुई है। इनके प्रभाव से दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन हो रहा है। दक्षिण दिशा से नमी भरी हवा आने से गर्मी में ज्यादा उछाल नहीं आ रहा है। शुक्रवार को जिलों में कहीं-कहीं धूल भरी आंधी की सम्भावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो