scriptweather update: दो दिन से बदला है मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना | weather update, today rain alert in mp | Patrika News

weather update: दो दिन से बदला है मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना

locationजबलपुरPublished: May 05, 2021 03:12:24 pm

Submitted by:

Lalit kostha

weather update: दो दिन से बदला है मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना

weathera_alert.jpg

weather update, today rain alert in mp

जबलपुर। बादलों के कारण हो रही धूप छांव से उमस बढ़ गई है। लोगों में संक्रमण का खतरा बढ़ा है। बच्चों में उल्टी और दस्त की शिकायतें बढ़ रही हैं। मंगलवार शाम से ही बादलों की लुकाछिपी हो रही है। सूरज कभी गर्म हो जाते हैं तो कभी राहतों के बादल ठंडक का एहसास दिलाने लगते हैं। हालांकि गर्म हवाओं के चलते उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। बुधवार शाम या देर रात तक कहीं कहीं बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं गर्म हवा के थपेड़ों ने मंगलवार को दिनभर झुलसाया। धूप ज्यादा तल्ख लगी, लेकिन शाम होते ही आसमान में बादल छा गए। चार किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली उत्तर पश्चिमी हवा ने गर्मी से कुछ राहत दिलाई। मौसम का मिजाज दो दिन से बदला हुआ है।

दिन में गर्म हवा के थपेड़ों ने झुलसाया, शाम को आसमान में छाए बादलों से थोड़ी राहत

तीन दिन ऐसा ही मौसम
सोमवार को दोपहर में धूल भरी आंधी चली थी और शाम को बारिश भी हुई थी। अगले तीन दिन भी मौसम ऐसा ही रहने की सम्भावना जताई जा रही है। दिन का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 23.44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौबीस घंटे में 006.7 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। सुबह 45 प्रतिशत व शाम को 26 प्रतिशत आद्रता दर्ज की गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो