script

अब बारिश वाले बादलों का इंतजार, उमस से बेहाल हुआ शहर

locationजबलपुरPublished: Jul 02, 2021 02:21:44 pm

Submitted by:

Lalit kostha

हल्के बादल मंडराने से पारा नरम, दोपहर में उमस-गर्मी
 

weather.jpg

चार दिन से नहीं हुई बारिश, गर्मी व उमस ने दिलाई नौतपा की याद, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

जबलपुर। पिछले एक हफ्ते से शहर को झमाझम बारिश का इंतजार है। पहले लग रहा था कि आषाढ़ जमकर बरसने वाला है, लेकिन द्रोणिका दूसरी दिशा में चली जाने से संभाग में बारिश नहीं हो पा रही है। छिटपुट बारिश से उमस बढ़ रही है। जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को सुबह धूप खिली थी, इसके बाद दोपहर होने तक बादल आए हैं, किंतु बरसने की उम्मीद न के बराबर लग रही है। ट्रफ लाइन के प्रदेश को कवर नहीं करने से बारिश वाले बादल रुठे हुए हैं।
गुरुवार सुबह शहर के ऊपर काले बादल छाए। हल्के बादलों के दिन भर रुक-रुक मंडराते रहने से बारिश की उम्मीद बंधी। लेकिन, दोपहर बाद हल्की धूप खिलते ही मौसम का मिजाज बदल गया। बादलों की वजह से पारा जरूर नरम रहा। तापमान में 1-3 डिग्री तक गिरावट आई। लेकिन, उमस-गर्मी से सुबह के समय मिली राहत दोपहर तक छिन गई। दोपहर को चिपचिपी गर्मी फिर बढ़ गई। शाम को हवा में गर्मी महसूस हुई। बादलों की वजह से बुधवार के मुकाबले गुरुवार को तापमान कम था। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा बना रहा। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। आद्र्रता सुबह के समय 74 प्रतिशत और शाम को 53 प्रतिशत थी। पश्चिमी हवा 5-6 किमी प्रतिघंटा की गति से चली। जिले में अभी तक 167.4 मिमी वर्षा हो चुकी है।
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार शहर और आसपास में अभी कोई मानूसनी सिस्टम सक्रिय नहीं है। राजस्थान के ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है।

ट्रेंडिंग वीडियो