scriptमौसम विभाग की चेतावनी, इस पड़ेगी सबसे ज्यादा दिन ठंड, यहां जम जाएंगी नम हवाएं | weather warning in mp | Patrika News

मौसम विभाग की चेतावनी, इस पड़ेगी सबसे ज्यादा दिन ठंड, यहां जम जाएंगी नम हवाएं

locationजबलपुरPublished: Nov 17, 2018 01:32:33 pm

Submitted by:

Lalit kostha

मौसम विभाग की चेतावनी, इस पड़ेगी सबसे ज्यादा दिन ठंड, यहां जम जाएंगी नम हवाएं
 

latest winter forecasts and reports

अभी और बढ़ सकती है ठंड

जबलपुर. पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है। बीते कुछ दिनों से सामान्य से ऊपर जा रहे पारे की चाल पलट गई है। शुक्रवार को दिन और रात में पारा लुढक़ा। इससे देर शाम मौसम में ठंड का अहसास बढ़ गया। बर्फीली हवा के असर के कारण शनिवार से ठंड और बढऩे का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस बार सर्दी की अवधि ज्यादा रहने की सम्भावना व्यक्त की है। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष ज्यादा दिन तक ठंड रहेगी।

READ MORE- इस यज्ञ से भस्म हो जाएगा शत्रु, करें इस देवी का आह्वान

news facts-

बदला मौसम का मिजाज
इस बार ज्यादा दिन ठंड रहने का अनुमान
बर्फीली हवा के असर से फिर लुढक़ा पारा, बढेग़ी ठंड

शहर में दीपावली से मौसम का जैसा सर्द अहसास हो रहा है, वैसी स्थिति पिछले साल नवंबर माह के आखिरी सप्ताह तक बनी थी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। धूप की तीव्रता 8.7 रही। धूप की वजह से दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। लेकिन, देर रात तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे चला गया। शुक्रवार को दिन और रात के तापमान में करीब 3-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। शनिवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस, बर्फबारी का असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस की फ्रीक्वेंसी से ठंड का मिजाज तय होता है। इस बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस की फ्रीक्वेंसी अधिक है। इस कारण कश्मीर घाटी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी करीब एक पखवाड़े पहले शुरू हो गई। इसके कारण बर्फीली क्षेत्रों से शहर की ओर आ रही हवा ठंडक का अहसास करा रही है। मौसम वैज्ञानिक सहायक आरके दत्ता के अनुसार हवा के ऊपरी भाग में चक्रवाती हवा का घेरा बनता है। यह अफगानिस्तान, पाकिस्तान से कश्मीर एवं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश तक पहुंचता है। इसे वेस्टर्न डिस्टरबेंस कहते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो