scriptमौसम विभाग की चेतावनी: गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, 45 डिग्री पहुंचेगा पारा | Weather warnings in india | Patrika News

मौसम विभाग की चेतावनी: गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, 45 डिग्री पहुंचेगा पारा

locationजबलपुरPublished: Mar 14, 2018 09:46:14 am

Submitted by:

Lalit kostha

तापमान में उछाल, धूप में तल्खी और चुभन बढ़ी, पारा 36 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा चढ़ा

Heat did not work, mercury reached 37 degrees

Heat did not work, mercury reached 37 degrees

जबलपुर। साल 2017 में मानसून ने जिस तरह से प्रदेश में अपनी बेरुखी दिखाई है, उससे यह साफ अनुमान लगाया जा सकता है, कि इस बार गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोडऩे को बेताब रहेगी। अभी से पारा उछाल मारने लगा है, जिससे गर्मी की चुभन मार्च के पहले पखवाड़े में ही नजर आने लगी है। तल्ख होते सूरज के तेवरों से मौसम विभाग पूर्वानुमान लगा रहा है कि इस बार मई जून में45 डिग्री तक पारा पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवाओं की दस्तक ने तापमान के तेवर तीखे कर दिए हैं। बुधवार सुबह से ही धूप की तल्खी ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवाएं चार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। दिन के तापमान में लगातार उछाल हो रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान ३६.६ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम १७.५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गत वर्ष आज ही के दिन अधिकतम तापमान २८.० व न्यूनतम तापमान १२.० डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

नवरात्रि पर इस सिद्ध पीठ देवी दरबार में रुकेंगी डेढ़ दर्जन ट्रेनें

नवरात्रि के श्रेष्ठ घटस्थापना शुभ मुहूर्त और वैदिक स्थापना विधि

नवरात्रि 2018- माता को प्रसन्न करने के सिद्ध और आसान उपाए

मई-जून में पारा जाएगा 45 के पार
अ रब सागर से उठ रहीं हवाओं के हिमालय से टकराकर बनने वाले पश्चिमी विक्षोभ मौसम के बदलते मिजाज का कारण बन रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस बार पानी कम गिरने की वजह से भी मौसम में असामान्यता नजर आ रही है। इस बार मई-जून में पारा 45 डिग्री सेल्सियस पार करने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञानियों ने पूर्वानुमान में बताया, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से पारा और चढ़ेगा। हालांकि अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो