scriptमतदान के दिन एेसा होगा मौसम, कर लें एेसी तैयारी | Weather will be hot on polling day, early on the booth | Patrika News

मतदान के दिन एेसा होगा मौसम, कर लें एेसी तैयारी

locationजबलपुरPublished: Apr 23, 2019 10:13:35 pm

Submitted by:

abhimanyu chaudhary

मौसम विभाग ने जारी की रिपोर्ट

weather

weather

जबलपुर, लोकसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे मतदान की तारीख करीब आ रही है। वैसे ही पारा में उछाल आ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल की रिपोर्ट के अनुसार पांच दिन तक तापमान में निरंतर वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 29 अप्रैल को तापमान 44 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है। सामान्य से साढ़े 4 डिग्री या 45 डिग्री से अधिक तापमान होने के मौसम के लू रेकॉर्ड किया जाता है। एेसे मौसम जागरूक वोटर को मतदान की तारीख 29 अप्रैल को सुबह जल्द ही वोट करने की प्लानिंग करना बेहतर होगा। वहीं धूप से बचाव के साधन भी उपयोगी होंगे। मौसम का हाल जानने के लिए पढ़े पूरी खबर…
पारा पहुंचा 41 डिग्री, बदली दिनचर्या
शहर में मंगलवार को तेज धूप के कारण गर्मी और उमस बढ़ गई। डेढ़ डिग्री वृद्ध के साथ अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस हो गया। दोपहर में तेज धूप हुई तो सड़कों पर सन्नाटा जैसी स्थिति हो गई। अक्सर जाम से जूझने वाले बड़ा फुहारा, सराफा, कोतवाली इलाके में भी दोपहर में सड़कें सूनी हो गई। बाजारों में भी चहल पहल कम हो गई थी। शाम को सूरज ढला तो बाजारों की रौनक बढ़ गई। वहीं अचानक गर्म हुए मौसम के कारण लोगों की दिनचर्या भी बदलने लगी है।
सूरज ने तेवर दिखाए तो मंगलवार को खुले आसमान के नीचे थोड़ी देर भी ठहर पाना मुश्किल था। सड़कों के किनारे पेड़ों के नीचे या दूसरे छांव में रूककर राहगीरों ने राहत महसूस की। बारिश के बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ा और एक सप्ताह बाद तापमान सामान्य से अधिक हुआ। दिन और रात के तापमान में वृद्धि के कारण गर्मी का अहसास ज्यादा हुआ।अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ोत्तरी के साथ 22.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। सुबह की आद्र्रता 51 और शाम की आद्र्रता 21 प्रतिशत रही। आद्र्रता अधिक थी तो उमस ज्यादा हुई। धूप तेज हुई तो आद्र्रता में कमी आई और नमी के वाष्पोत्सर्जन के कारण आसमान पर बादल छा गए। लेकिन शाम होते ही आसमान साफ हो गया। 4- 5किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवा चली।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र तिवारी के अनुसार धूप की गर्मी के कारण लोकल सिस्टम से बने थे। मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। बारिश की नमी लगभग खत्म हो गई। 5 दिन गर्मी बढऩे का पूर्वानुमान है। एेसे मौसम में लोगों को धूप और गर्मी से बचाव करने की आवश्यकता है। 29 अप्रैल तक 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान पहुंचने का पूर्वानुमान है।
एेसे रही पारे की चाल
अप्रैल- अधिकतम तापमान
23- 41
22- 39.6
21- 38.3
20- 37.5
19- 36.2
18- 33.6
17- 30.7
—-

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो