scriptपश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के बाद शनिवार से बदलेगा मौसम, बारिश की भी संभावना | Weather will change from Saturday rain alert in mahakoshal | Patrika News

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के बाद शनिवार से बदलेगा मौसम, बारिश की भी संभावना

locationजबलपुरPublished: Jan 16, 2020 07:49:14 pm

Submitted by:

abhishek dixit

– बादलों की लुकाछिपी के बीच उछला पारा, सर्दी से राहत- शहर के बाहरी क्षेत्रों में देर रात को महसूस हो रही सर्दी

weather in jaipur

Weather In Jaipur

जबलपुर. आसमान में उमड़ रहे हल्के काले बादलों से गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। दिन के समय सर्दी का प्रभाव बेहद कम रहा। कुछ-कुछ देर के लिए हल्की धूप खिली। बादलों की लुकाछिपी के बीच तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहा। दोपहर में कुछ-कुछ जगहों पर धूल भरी हवा चली। सूर्यास्त के बाद नमी भरी हवा तेज गति से चली। इससे मौसम में हल्की ठंड घुली। देर रात तक सर्दी का हल्का असर महसूस हुआ। ठंड का असर कम होने से सड़कों और बाजारों पर चहल-पहल भी ज्यादा रही। शहर के बाहरी क्षेत्रों में रात को सर्दी अपेक्षाकृत ज्यादा महसूस हुई।

न्यूनतम तापमान में वृद्धि
हल्के बादलों के अचानक छाने से गुरुवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि की गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री था। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। ये सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। सागर, छतरपुर, ग्वालियर सहित कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने से हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई। इससे शाम तक हवा में ठंडक का अहसास बढ़ गया। अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ये सामान्य से दो डिग्री अधिक है। आद्र्रता सुबह के समय 74 प्रतिशत और शाम को 49 प्रतिशत थी। दक्षिणी हवा 6-7 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।

बूंदाबांदी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार दक्षिणी पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर चक्रवात बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान एवं उससे लगे उत्तर पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर भी चक्रवात है। पश्चिमी विक्षोभ का असर आ रहा है। इसके कारण शुक्रवार को संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछार पडऩे की संभावना है। शहर में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार को भी आसमान में हल्के बादल बने रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के बाद शनिवार से मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो