scriptसाप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जून 2020: इस राशि पर लक्ष्मी जी की विशेष कृपा, इनको हो सकती है आर्थिक तंगी | weekly horoscope 21 to 27 june 2020: laxmi prapti ke yog, kuber mantra | Patrika News

साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जून 2020: इस राशि पर लक्ष्मी जी की विशेष कृपा, इनको हो सकती है आर्थिक तंगी

locationजबलपुरPublished: Jun 21, 2020 09:43:44 am

Submitted by:

Lalit kostha

साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जून 2020: इस राशि पर लक्ष्मी जी की विशेष कृपा, इनको हो सकती है आर्थिक तंगी
 

horoscope.png

साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जून 2020

मेष – मृगशिरा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह मध्यम फल देते हुए कार्य के लिए विशेष योजना बनाएगा। व्यापारियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद से जुड़े बाजार में गति बढ़ेगी। नौकरीपेशा में कार्य का विस्तार होने से अस्थिरता। महिला-छात्रवर्ग को बहुराष्ट्रीय उद्योगों में निजी क्षेत्र के अवसर मिल सकता।

शुभ रंग : गहरा काला, दूधिया सफेद
शुभ अंक : 2 ,4 दिशा: पूर्व, दक्षिण
अनुकूल सलाह : विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को चैतन्य रखें। सफल जरूर होंगे।

वृषभ- पुरानी आपदाओं से हटने का प्रयास करेंगे। नकारात्मकता दूर होगी। कार्य के संबंध में यात्रा का लाभ मिलेगा। धैर्य धारण करें। व्यापारियों के लिए वस्त्र शिल्प से संबंधित बाजार में लाभ के योग। रोजगार में उपक्रमों से आर्थिक सिद्धि। महिला-छात्रवर्ग को नीति विश्लेषण के क्षेत्र में अवसर मिलेगा।

शुभ रंग : जामुनी, तरबूजी लाल
शुभ अंक: 1,5 दिशा: ईशान, आग्नेय
अनुकूल सलाह : स्थापित संसाधनों का संशोधित उपयोग लाभदायक रहेगा।

मिथुन- आपकी राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव रहेगा, किसी के मध्य में हस्तक्षेप ना करें। वाणी तथा क्रोध पर नियंत्रण रखें। सेहत का ध्यान रखें । तीन दिन बाद अच्छी स्थिति। व्यापार के लिए सप्ताह संभलने वाला। नौकरीपेशा में धैर्य रखते हुए कार्य करें। महिला-छात्रवर्ग को लघु उद्योगों में अवसर मिल सकते हैं।

शुभ रंग : भूरा, सुनहरा
शुभ अंक: 3, 8 दिशा : पश्चिम, उत्तर
अनुकूल सलाह : अनुकूल समय की प्रतीक्षा करें। लाभ मिलेगा।

कर्क – बारहवां चंद्रमा आर्थिक व्यय करवाएगा। मानसिक अस्थिरता होगी। पारिवारिक कष्ट संभव है। तीन दिन बाद स्थिति में सुधार। व्यापारियों के लिए गुरुवार से व्यावसायिक परिवर्तन का योग। नौकरीपेशा में स्थान के चयन के संबंध में चिंता। महिला-छात्रवर्ग को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अंशकालिक अवसर।

शुभ रंग : फिरोजी, हल्का गुलाबी
शुभ अंक : 1, 7 दिशा : पूर्व, उत्तर
अनुकूल सलाह : शांति तथा सोच समझ कर ही जवाब दें। इससे अनुकूलता रहेगी।

 

 

साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जून 2020
IMAGE CREDIT: patrika

सिंह- कार्य की गति बढऩे से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुके कार्य में गति आएगी, तभी लाभ होगा। व्यापारियों के लिए वित्तीय व्यवसाय को साधने का समय। नौकरीपेशा में पदोन्नति के साथ आर्थिक इंक्रीमेंट के योग बन रहा है। महिला तथा छात्रवर्ग को शासकीय सेवाओं में अवसर मिलेगा।
शुभ रंग : गहरा लाल, आसमानी नीला
शुभ अंक: 2, 5 दिशा : दक्षिण, उत्तर
अनुकूल सलाह : अवसरों का यथोचित लाभ लेने का प्रयास करें।

कन्या- मिश्रित फल देने वाला सत्ता सप्ताह रहेगा। बड़े कार्यों में सोच विचार कर हाथ डालें। रणनीति पर जोर दें। व्यापारियों के लिए स्वदेशी संसाधनों का उत्पादन लाभप्रद रहेगा। नौकरीपेशा में युक्ति युक्तिकरण का लाभ मिल सकेगा। महिला-छात्रवर्ग को नीति प्रणाली से जुड़े क्षेत्र में अवसर मिल सकता है
शुभ रंग : समुद्री हरा, कपासी पीला
शुभ अंक : 5, 9 दिशा : दक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : व्यवस्थित योजना से ही सफलता की प्राप्ति होगी।

तुला- नवम पंचम का चंद्रमा मैत्री भाव को दर्शा रहा है। मित्रों का जमावड़ा होने से कार्य के संबंध का संगठन तैयार हो सकता है। पुरानी योजना बदलनी होगी, नए सिरे से कार्य में जुडऩा होगा, लाभकारी समय। नौकरीपेशा में टेक्सटाइल से जुड़े क्षेत्र का लाभ मिलेगा। महिला-छात्रवर्ग को कॉस्मेटिक में अवसर।
शुभ रंग : गाजरी लाल, हल्दी पीला
शुभ अंक : 1, 5 दिशा: मध्य पश्चिम, वायव्य
अनुकूल सलाह : योजनाओं को कार्य रूप में परिणित करें।

वृश्चिक – खड़ाष्टक चंद्रमा शत्रुओं में वृद्धि करवा सकता है। न्यायालय प्रकरणों पर पुन: चिंतन की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए अतिरिक्त व्यय से बचने का समय है। नौकरीपेशा में कार्य क्षेत्र से तनाव की स्थिति, सावधान रहें। महिला तथा छात्रवर्ग को अपना श्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा।
शुभ रंग : नींबू पीला, अंगूरी हरा
शुभ अंक : 1, 6 दिशा : मध्य उत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह : समायोजन को आधार बनाते हुए अपने कार्य को आगे बढ़ाएं।

 

 

साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जून 2020

धनु- नई ऊर्जा के साथ कार्य की शुरुआत करेंगे। आध्यात्मिकता का लाभ मिलेगा। बड़े श्रेष्ठ पद की प्राप्ति के योग हैं। व्यापारियों के लिए खानदानी व्यवसाय लाभ देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा मे पदेन बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। महिला तथा छात्रवर्ग को राजभाषा से जुड़े क्षेत्र में राष्ट्रीय अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग : कत्थई, नींबू पीला
शुभ अंक : 5, 7 दिशा : ईशान, आग्नेय
अनुकूल सलाह : बड़े लक्ष्य के लिए उपागम का चयन करें। सफलता मिलेगी।

मकर- ग्रहों के खड़ाष्टक संबंध अस्थिरता दर्शा रहे हैं। विरोधियों का क्रम बढ़ सकता है, ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए नए निवेश में उलझने से बेहतर है प्रतीक्षा करें। नौकरीपेशा में योजनाओं का लाभ प्रभावित कर सकता है। महिला तथा छात्रवर्ग को कॉरपोरेशन से जुड़े सेक्टर में अवसर।

शुभ रंग : नारंगी , हल्का काला
शुभ अंक : 4, 6 दिशा : वायव्य, ईशान
अनुकूल सलाह : दूरदर्शिता को आधार बनाकर चलें, सफलता मिलेगी।

कुंभ –प्रसन्नता वाला समाचार प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र का विकास लाभप्रद होगा। नए लोगों से संपर्क होगा। व्यापारियों के लिए संगठन में सशर्त निवेश के लाभ के योग। नौकरीपेशा में वृद्धि के साथ आर्थिक बढ़ोत्तरी होगी। महिला तथा छात्र वर्ग को संयुक्त शिक्षा प्रणाली में अवसर।
शुभ रंग : खरबूजी पीला, गहरा हरा
शुभ अंक : 1 ,5 दिशा: मध्य पूर्व, आग्नेय
अनुकूल सलाह : कार्य के संबंध पर विशेष ध्यान की आवश्यकता हैं।

मीन- संपत्ति में वृद्धि के साथ माता-पिता के सुख की प्राप्ति के योग, वाहन आदि का योग बन सकता है। सकारात्मक सप्ताह। व्यापारियों के लिए खड़ी फसलों से जुड़े मंडी के बाजार का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में वरिष्ठक्रम से नए संगठन की जिम्मेदारी मिलेगी। महिला-छात्र वर्ग को अध्यापन से जुड़े क्षेत्र में अवसर।

शुभ रंग : सिंदुरिया, हल्का लाल
शुभ अंक : 6, 9 दिशा : मध्य उत्तर, दक्षिण
अनुकूल सलाह : संबंधित विषय पर नियत चर्चा के बाद ही निर्णय लें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो