scriptweather update : फिर बदली हवा की दिशा, न्यूनतम तापमान लुढक़ा | western disturbanceschanged wind direction lowered minimum temperature | Patrika News

weather update : फिर बदली हवा की दिशा, न्यूनतम तापमान लुढक़ा

locationजबलपुरPublished: Feb 17, 2020 12:19:42 pm

Submitted by:

deepankar roy

पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त, सर्दी बढ़ी

western disturbanceschanged wind direction lowered minimum temperature,The effect of western disturbance ends, winter increases,weather update,weather update,weather jabalpur today,weather tomorrow,weather tomorrow ,Weather forecast,latset news in hindi,Jabalpur,

western disturbanceschanged wind direction lowered minimum temperature

जबलपुर. शहर में दो-तीन दिन से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही हल्के बादल छंट गए। आसमान साफ होते ही तापमान में गिरावट आई। पूरे दिन तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। सर्द हवा ने दोपहर में हल्की ठंड का अहसास कराया। दोपहर बाद हवा का असर बढ़ गया। बीते कुछ दिनों की तुलना में रविवार की रात अधिक सर्द रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो-तीन दिन में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है।

1.2 डिग्री लुढक़ा पारा

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्रके अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। यह शनिवार (27.5) के बराबर और सामान्य से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, शनिवार की तुलना में 1.2 और सामान्य से दो डिग्री कम है। सुबह की आद्र्रता 75 प्रतिशत और शाम की आद्र्रता 25 प्रतिशत थीं। उत्तर-पूर्वी हवा तीन किमीप्रतिघंटा की गति से चली।

दो दिन बाद फिर सक्रिय होगा

मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने से तापमान में गिरावट आई है। एक-दो दिन तापमान में हल्की गिरावट बने रहने का अनुमान है। दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो सकता है। इसका प्रभाव से हल्के बादल छा सकते है। इस दौरान पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो