scriptहोली की रात आखिर क्या हुआ कि यहां मच गई तबाही | What happened after the Holi night | Patrika News

होली की रात आखिर क्या हुआ कि यहां मच गई तबाही

locationजबलपुरPublished: Mar 20, 2019 11:47:31 pm

Submitted by:

Manish garg

इलेक्ट्रानिक दुकान में लगी आग, धमाके के साथ फूटे उपकरण, क्षेत्र में मची दहशत | एक ओर शहर में जहां होलिका दहन की तैयारियां की जा रही थी तो दूसरी ओर जबलपुर के शिवनगर दमोहनाका सांई मंदिर के पास स्थित एक दुकान में आग भड़क गई।

Fire from truck running on Udaipur National Highway from Bhatewar

fire

जबलपुर
एक ओर शहर में जहां होलिका दहन की तैयारियां की जा रही थी तो दूसरी ओर जबलपुर के शिवनगर दमोहनाका सांई मंदिर के पास स्थित एक दुकान में आग भड़क गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटे देखकर क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। आसपास के दुकानदारों ने तत्काल ही दुकानें बंद की। आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड के तीन वाहन मौके पर पहुंचे। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। लगभग बीस लाख से ज्यादा के उपकरण जलने की अशंका जताई जा रही है।
दुकान बंद थी
फायर बिग्रेड के अनुसार शिवनगर में कैलाश कुमार जैन की इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। बुधवार की रात उनकी दुकान बंद थी। इस दौरान रात 8.30 बजे के लगभग दुकान से लोगों ने धुंआ निकलते देखा। जिसके बाद लोग वहां जमा हो गए। कुछ ही देर में आग तेजी से फैलने लगी। दुकान के अंदर जो उपकरण रखे रहे आग के कारण कुछ में से धमाके होने लगे।
20 लाख रुपए का नुकसान

लोगों ने तत्काल ही फायर बिग्रेड को खबर दी। सूचना मिलने पर 9 बजे फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचे।आग बुझाना शुरू किया। चूंकि दुकान में ताला लगा था इस कारण आग बुझाने में मुश्किले हुई। पानी की बैछार से आग की लपटें जब कम हुई तो ताला तोड़ा गया। आग लगने के दौरान बिजली आपूर्ति भी क्षेत्र में बंद कर दी गई। रात 10.30 बजे के लगभग आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। फायर बिग्रेड के अनुसार आग लगने का प्रारंभिक कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इससे लगभग 20 लाख रुपए का नुकसान होने प्रारंभिक अनुमान है। यह नुकसान और बढ़ सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो