scriptआखिर क्या हुआ, इंटरनेट बॉक्स में, जो मच गया हड़कंप… | what happened in the internet box, which has been stirred | Patrika News

आखिर क्या हुआ, इंटरनेट बॉक्स में, जो मच गया हड़कंप…

locationजबलपुरPublished: Mar 14, 2019 06:46:44 pm

Submitted by:

virendra rajak

पमरे महाप्रबंधक कार्यालय की घटना

आखिर क्या हुआ, इंटरनेट बॉक्स में, जो मच गया हड़कंप...

आखिर क्या हुआ, इंटरनेट बॉक्स में, जो मच गया हड़कंप…

जबलपुर, रोजाना की तरह गुरुवार सुबह भी पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक कार्यालय में तैनात अधिकारी कर्मचारी काम में जुटे थे। तभी एेसा हुआ, जिसने सभी का दिल दहला दिया। वहां की एक शाखा में लगा इंटरनेट बॉक्स अचानक धड़ाम से नीचे आ गिरा। जहां वह गिरा, वहां एक अधिकारी काम कर रहे थे और वे बाल-बाल उसकी चपेट में आने से बच गए। मुख्य रेलवे स्टेशन के पास स्थित पमरे महाप्रबंधक कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इमारत की दूसरी मंजिल में स्थित मैकेनिकल विभाग की सीलिंग पर लगा इंटरनेट बॉक्स अचानक नीचे जा गिरा। जहां बॉक्स गिरा, वहां सीनियर सेक्सन इंजीनियर बैठे थे, जो बाल-बाल बच ग। घटना की जानकारी लगते ही कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता वहां पहुंचे और हंगामा किया। इस दौरान काफी देर तक काम भी ठप्प पड़ा रहा। जानकारी के अनुसार सुबह लगभग सवा दस बजे के लगभग पमरे के जीएम कार्यालय के मैकेनिकल विभाग के मालडिब्बा सेक्शन में पदस्थ सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) गणेश यादव काम में जुटे थे। तभी सीलिंग पर लगाया गया इंटरनेट बाक्स अचानक नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से यादव बाल-बाल बच गये. इस घटना से कार्यालय में अफरातफरी मच गई।जानकारी लगते ही वेस्ट-सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन व मजदूर संघ के पदाधिकारी वहां पहुंच गए, उन्होंने घटना पर आक्रोश जताया और हंगामा कर दिया। आला अधिकारियों को शिकायत की कि भारी-भरकम इंटरनेट बाक्स को सीलिंग पर लगाने की बजाय किसी अन्य सुरक्षित जगह पर लगाया जाए। अधिकारियों ने बॉक्स हटाकर सुरक्षित स्थान पर लगाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद कार्य पुन: शुरू हो सका।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो