जानिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के बारे में
विश्व स्वास्थ्य संगठन या डब्ल्यूएचओ संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा है इसका मुख्य काम दुनियाभर में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और उन्हे सुलझाने में मदद करना है। डब्ल्यूएचओ की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी। इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जेनेवा शहर में है। डब्ल्यूएचओ की स्थापना के समय इसके संविधान पर 61 देशों ने हस्ताक्षर किए थे। इसकी पहली बैठक 24 जुलाई 1948 को हुई थी। अपनी स्थापना के बाद से डब्ल्यूएचओ ने स्मॉल पॉक्स बीमारी को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई है। फिलहाल डब्ल्यूएचओ एड्स, इबोला और टीबी जैसी खतरनाक बीमारियों की रोकथाम पर काम कर रहा है। डब्ल्यूएचओ वल्र्ड हेल्थ रिपोर्ट के लिए जिम्मेदार होता है, जिसमें पूरी दुनिया से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का एक सर्वे होता है। डब्ल्यूएचओ के मौजूदा डायरेक्टर जनरल ट्रेड्रॉस एडोनम है, जिन्होंने अपना पांच वर्षीय कार्यकाल 1 जुलाई 2017 को शुरू किया था। डब्ल्यूएचओ के 194 सदस्य देशों में 150 ऑफिस हैं और पूरे संगठन में करीब 7 हजार कर्मचारी काम करते हैं।
नम्बर और इमोजी से मिलेगी जानकारी
कोरोना से रिटेडेट किसी भी जानकारी के लिए आपको नंबर या इमोजी का यूज करना होगा। नंबर के आगे इमोजी दी गई है। सेंड करते है फौरन जानकारी मिल जाएगी या उस सूचना से संबंधित लिंक दी जाएगी। हालांकि इन्फॉर्मेशन इंग्लिश में है क्योंकि डब्ल्यूएचओ एक यूनिवर्सल आर्गेनाइजेशन है। जैसे आपने न्यू एंड प्रेस का इमोजी या नंबर सेंड किया तो एकाउंट में लेटेस्ट न्यूज या अपडेट का लिंक दिया जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद गूगल से आप सीधे डब्ल्यूएचओ के ऑफिशियल पेज पर चलते जाएंगे।
ऐसे जुड़ें डब्ल्यूएचओ से
– सबसे पहले आपको प्लस 41798931892 नंबर को मोबाइल में सेव करना होगा। सेव करने के बाद कॉन्टेक्ट लिस्ट में रिफ्रेश करें।
– इसके बाद डब्ल्यूएचओ का ऑफिशियल एकाउंट नजर आएगा। इसमें आप हाई टाइप कर सेंड करें।
– मेसेज जाते ही ऑटोमैटेड मशीन से रिप्लाय आना शुरू हो जाएगा।