scriptमाई नर्मदा क्यों हैं रीती-रीती | Why is my Narmada dry | Patrika News

माई नर्मदा क्यों हैं रीती-रीती

locationजबलपुरPublished: Mar 17, 2019 01:42:29 am

Submitted by:

shyam bihari

तेजी से गिरा जलस्तर, उभर आईं चट्टानें

माई नर्मदा क्यों हैं रीती-रीती

narmada

यह है स्थिति
-416.05 बरगी डैम का मौजूदा जलस्तर
-20 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है एलबीसी से
-10 क्यूमेक पानी की निकासी आरबीसी से
-06 घंटे रोजाना चलाई जा रही है टर्बाइन

जबलपुर। नर्मदा का जलस्तर लगातार घट रहा है। ग्वारीघाट में भटौली छोर से लेकर उमा घाट, मुख्य तट, नाव घाट तक चट्टानें उभर आई हैं। हर तरफ चोई नजर आ रही है। जलस्तर इतना घटना गया है कि आचमन, स्नान करने के लिए भी श्रद्धालुओं को तट पर काफी नीचे तक जाना पड़ रहा है। मार्च के महीने में ही इस तरह से जलस्तर घटने को चिंताजनक माना जा रहा है।
गर्मी सीजन की अभी शुरुआत हुई है। मार्च के पहले पखवाड़ा में ही नर्मदा जलस्तर इतना कम हो गया है, जैसे हालात मई-जून के महीने में बनते हैं। ऐसे में गर्मी बढऩे के दौरान स्थिति और भी चिंताजनक हो सकती है।
सिंचाई के लिए छोड़ा जा रहा पर्याप्त पानी
गर्मी के दिनों में भी सिंचाई के लिए बरगी डैम में पर्याप्त पानी छोडऩा होता है। इसके अलावा पेय जल आपूर्ति के लिए भी रिजर्व वाटर बैंक रखा जाता है। इतना ही नहीं बिजली उत्पादन के लिए भी टर्बाइन भी चलाई जाती है।
डैम से सिंचाई के लिए दोनों नहरों में कुल 30 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा बिजली उत्पादन के लिए छह घंटे टर्बाइन चलाई जा रही है। गर्मी सीजन के लिए तो रिजर्व वाटर बैंक रखना ही होता है। कई बार मानसून सीजन की शुरुआत देर से होती है, इसके मद्देनजर भी जल प्रबंधन किया जाता है।
अजय सूरे, कार्यपालन यंत्री, बरगी डैम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो