scriptbig news:घरेलू विवाद में दम्पती ने लगाई आग, पति की मौत, पत्नी व एक अन्य महिला झुलसी | Wife burnt Husband to death in domestic dispute in jabalpur | Patrika News

big news:घरेलू विवाद में दम्पती ने लगाई आग, पति की मौत, पत्नी व एक अन्य महिला झुलसी

locationजबलपुरPublished: Feb 23, 2020 12:13:49 pm

Submitted by:

santosh singh

पनागर के टिंकू मोहनिया गांव का मामला, गृहस्थी खाक
 

Woman burnt alive due to fire in house in khandwa

Woman burnt alive due to fire in house in khandwa

जबलपुर. पनागर थाना अंतर्गत टिंकू मोहनिया में घरेलू विवाद के चलते दम्पती ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया। घटना में पति की मौके पर मौत हो गई। उसकी पत्नी और उसे बचाने पहुंची पड़ोस की एक महिला झुलस गई। दोनों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग से घर की गृहस्थी भी खाक हो गई। सूचना पर दमकल अमले ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने प्रकरण को जांच में लिया है।
खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेल लगा ली आग
पनागर टीआई ने बताया कि राजकुमार पटेल (55) और उसकी पत्नी सुनीता उर्फ सुधा (51) में शनिवार दोपहर 3.30 बजे किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेला और आग लगा ली। चीख सुनकर पड़ोस में रहने वाली कमलाबाई (50) मदद के लिए पहुंची।

fire.jpg
IMAGE CREDIT: patrika

दरवाजा खोलकर लिपट गई सुनीता
आग की लपटों से घिरी सुधा दरवाजा खोलकर बाहर निकली और कमला बाई से लिपट गई। उनकी चीख सुनकर आसपास के अन्य लोग भी पहुंचे और कम्बल डालकर आग को बुझाया। इस बीच राजकुमार ने फिर से दरवाजा बंद कर लिया। पड़ोसियों ने डायल-100 को सूचना दी और दोनों को पनागर भिजवाया। वहां से डॉक्टरों ने सुधा को रेफर कर दिया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घर में फैली कमरे की आग
कमरे की आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। पुलिस ने पनागर के दमकल अमले को सूचना दी। अमले ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, तब तक राजकुमार की मौत हो चुकी थी।
आए दिन होता था विवाद
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि सुधा और उसके पति राजकुमार के बीच आए दिन विवाद होता था। पुलिस के मुताबिक सुधा का बयान नहीं हो सका है। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो