scriptUnique Story of Love: पति की मौत के 15 मिनिट बाद ही पत्नी ने त्यागे प्राण | wife gets life after 15 minutes of her husband death | Patrika News

Unique Story of Love: पति की मौत के 15 मिनिट बाद ही पत्नी ने त्यागे प्राण

locationजबलपुरPublished: Feb 05, 2018 09:42:52 pm

Submitted by:

deepankar roy

रात 12 बजे पति की मौत हुई, शव देखकर पत्नी की भी सांसे थम गई

At 12 o'clock the husband died, after seeing the body, the wife's sense of relapse,wife gets life after 15 minutes of her husband death,love story,The Other Love Story,Love Story,Bhind Love Story,true love story,real love story,real love story of 9= years old cuplle,real love story of old couple,real love story of old man,true love story of old couple,Jabalpur,

wife gets life after 15 minutes of her husband death

जबलपुर। शादी के वक्त साथ जीने और मरने की कसम लेने वाले एक दंपत्ति ने एक-दूसरे से किया वादा आखिर तक निभाया। पति की मौत के महज 15 मिनट बाद ही पत्नी ने भी अपने प्राण त्याग दिए। घटना गोरखपुर थानांतर्गत की है। जहां, खमरिया फैक्ट्री से रिटायर कर्मी ने रविवार की देर रात आखिरी सांस ली। उनकी पत्नी ने जब उन्हें मृत देखा तो रो पड़ी। वह पति के दुनिया से चले जाने के सद्मे को सहन नहीं कर पायी और कुछ ही मिनट के अंदर प्राण त्याग दिए। पति-पत्नी की यूं एक साथ हुई मौत से पूरे क्षेत्र के लोग गमगीन हो गए।

पति को आया हार्टअटैक
पुलिस के अनुसार पांडे व्यास चौक हाथीताल गुप्तेश्वर निवासी जगदीश प्रसाद कुशवाहा 72 खरिया फैक्ट्री से रिटायर्ड हैं। घर पर पत्नी सुशीला 68, बेटा मुन्ना व परिवार के साथ रहते थे। रविवार की रात को उन्होंने आम दिनों की तरह भोजन किया और अपने कमरे में सोने चले गए। रात को करीब १२ बजे जगदीश की हार्ट अटैक आया। इस अटैक में उनकी मौत हो गई।

कुछ देर बात पत्नी की मौत
पुलिस के अनुसार पति को घबराहट होने पर उनकी पत्नी भी घबरा गई। इस बीच पति की मौत हो गई। मृत पति को सामने देखकर वह रो पड़ी। जिसे जिंदगी भर पूजा उसके अचानक उससे दूर चले जाने पर सुधबुध खो दिया। पति के शव के साथ लिपटकर रोने लगी। इससे पहले के परिजन सुशील को संभाल पाते वह बेहोश हो गई। कुछ ही देर में उनकी भी मौत हो गई।

एक साथ उठी अर्थी
जगदीश प्रसाद के साथ शादी के बाद डोली में बैठकर घर आयी सुशीला की अर्थी भी पति के साथ की शवयात्रा के दौरान ही उठी। पति-पत्नी की इस शव यात्रा को जिसने भी देखा वह गमगीन हो गया। दोनों के बीच अगाध प्रेम की चर्चा के बीच उनकी मौत की खबर सुनकर क्षेत्र के लोगों की आंखें नम हो गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो