scriptजंगली जानवरों के दुश्मनों ने दिखाई हैवानियत, एक चीतल की जिंदगी कर दी खत्म: देखें वीडियो | wild animals hunting video, 5 accused arrested in jabalpur | Patrika News
जबलपुर

जंगली जानवरों के दुश्मनों ने दिखाई हैवानियत, एक चीतल की जिंदगी कर दी खत्म: देखें वीडियो

गोहलपुर थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच में दबोचे गए पांच आरोपी, एक लाइसेंसी बंदूक बरामद
 
 

जबलपुरFeb 13, 2020 / 12:17 pm

Lalit kostha

cheetal.png

wild animals hunting video, 5 accused arrested in jabalpur

जबलपुर। कटनी जिले के जंगल से चीतल का शिकार कर एक लग्जरी कार में मांस लेकर जा रहे पांच शिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गोहलपुर थाने की टीम बुधवार सुबह अमेखरा मार्ग पर कुदवारी पेट्रोल पम्प के पास वाहनों की जांच कर रही थी। सुबह करीब पांच बजे कार (एमपी-40, टी-0158) को संदिग्ध स्थिति में रोका गया। उसमें पांच लोग सवार थे। इनमें एक व्यक्ति 12 बोर की बंदूक लेकर बैठा था। वाहन की जांच करने पर मांस रखा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने स्लीमानाबाद के जंगल में चीतल शिकार करने और उसका मांस लेकर आने की जानकारी दी। आरोपियों के विरुद्ध वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाही करते हुए पांचों आरोपियों का वाहन और मांस, बंदूक, कारतूस, छुरी सहित वन विभाग को सौंपा गया है।

कार में सवार आरोपी-
-सगीर अहमद अंसारी(45), अंसार नगर, छोटी मस्जिद के पास, गोहलपुर
-बाबू खां (30), संजीवनी अस्पताल के पास, गोहलपुर
-मोह. मुखतार अहमद (32), गंज पसियाना, गोहलपुर
-इशाक खान (45), मुजावर मोहल्ला, गढा
-मकसूद खान (40), आनंद नगर, गोहलपुर

 

 

बकरे का मांस बताकर भ्रमित किया-
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने रसूख दिखाने और प्रलोभन देने का भी प्रयास किया। बंदूक लेकर बैठे व्यक्ति को देखकर आशंका होने पर जांच की गई। उसमें करीब पच्चीस किलो कच्चा मांस रखा मिला। कार सवारों ने बकरे का मांस बताकर भ्रमित करना चाहा। वन्यप्राणी विशेषज्ञों की टीम ने जांच कर मांस चीतल का होने की पुष्टि की।

कारतूस, छुरी भी बरामद-
पुलिस के अनुसार आरोपी शिकारी स्लीमनाबाद के जंगल में वन्यप्राणी का शिकार कर लौट रहे थे। कार में बंदूक के अलावा जिंदा कारतूस, मांस और छुरी भी बरामद हुई है। 12 बोर की लायसेंसी बंदूक मकसूद खान की है। कार्रवाई में गोहलपुर थाना प्रभारी आरके गौतम, एसआई सहदेव साहू, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र सिंह, आरक्षक हर्ष वर्धन, आशीष, आशीष मिश्रा, संदेश त्रिपाठी, आरक्षक चालक संजय की भूमिका थी।

 

Home / Jabalpur / जंगली जानवरों के दुश्मनों ने दिखाई हैवानियत, एक चीतल की जिंदगी कर दी खत्म: देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो