scriptलौटी सर्दी : पांच दिन में 6.6 डिग्री तक लुढ़का रात का पारा | winter returns | Patrika News

लौटी सर्दी : पांच दिन में 6.6 डिग्री तक लुढ़का रात का पारा

locationजबलपुरPublished: Nov 27, 2021 07:37:48 pm

Submitted by:

reetesh pyasi

चक्रवातीय प्रभाव खत्म होते ही दिन के तापमान में भी आएगा बदलाव

demo pic

demo pic

जबलपुर। शहर में सर्दी दबे पांव अपनी आमद बढ़ा रही है। पांच दिन में रात का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है। इससे न्यूनतम तापमान लुढ़ककर शुक्रवार को 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस गिरावट के साथ दिन और रात के तापमान में अंतर भी बढ़ गया है। हालांकि चक्रवातीय प्रभाव की वजह से आसमान में हल्के बादल होने से सर्दी अभी ज्यादा महसूस नहीं हो रही है। दिन के समय हवा में मामूली ठंडक महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो चक्रवातीय प्रभाव खत्म होते ही ठंड का असर बढऩे लगेगा। तापमान में गिरावट के साथ सर्दी तेज हो जाएगी।
दिन में पारा लगभग स्थिर
शहर में दिन के समय तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के असर और चक्रवातीय प्रभाव के कारण दिन के समय पारा लगभग स्थिर बना हुआ है। करीब एक महीने से पारा 28 से 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री रेकॉर्ड किया गया है। ये सामान्य के बराबर बना रहा। गिरावट के बाद भी न्यूनतम तापमान अभी सामान्य के बराबर बना हुआ है। इसके कारण सर्दी ज्यादा महसूस नहीं हो रही है।
सर्द हवा तेज होगी तब बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से चौबीस घंटे के अंदर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से उत्तरी तमिलनाडु तक फैली हुई है। इसके कारण मौसम प्रभावित है। शहर में शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी हवा 2 किमी प्रतिघंटा की गति से चली। चक्रवातीय असर कम होने पर सर्द हवा का प्रभाव बढ़ेगा। तब ठंड ठिठुराएगी।
यूं बदलता रहा तापमान
तिथि न्यूनतम तापमान
22 नवंबर 19.6 डिग्री
23 नंबवर 16.1 डिग्री
24 नवंबर 14.6 डिग्री
25 नवंबर 14.9 डिग्री
26 नवंबर 13.0 डिग्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो