scriptशीत लहर से ठिठुरा प्रदेश, यहां जमने लगी बर्फ | winter weather, winter storm, weather report, weather news, Mausam | Patrika News

शीत लहर से ठिठुरा प्रदेश, यहां जमने लगी बर्फ

locationजबलपुरPublished: Dec 22, 2018 12:00:39 pm

Submitted by:

Lalit kostha

शीत लहर से ठिठुरा प्रदेश, यहां जमने लगी बर्फ

Cold Weather gwalior

winter weather, winter storm, weather report, weather news, Mausam ki news

जबलपुर। शील लहर के प्रकोप से पूरा प्रदेश ठिठुरने लगा है। मैदान व पहाड़ी इलाकों में सुबह कोहरे के साथ बर्फ की परत भी आसानी से देखी जा सकती है। जबलपुर संभाग में पारा 6 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। कुछ जिलों में तापमान में पिछले एक सप्ताह में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार रात का तापमान और कम हो सकता है। दोपहर 12 बजे भी ठंडी हवाएं चलने से लोग गर्म कपड़ों में ही नजर आए। सडक़ों व छतों एवं घर के आंगन में लोग धूप का आनंद ले रहे हैं।

ठंड से ठिठुर गए लोग, दोपहर में भी गर्म कपड़े ओढऩे पड़े
उत्तरी हवा के असर से शुक्रवार को लोग शीत लहर से ठिठुर गए। सुबह सात बजे के करीब तापमान इस सीजन के न्यूनतम स्तर (5.4 डिग्री सेल्सियस) पर पहुंच गया। लोग घर के अंदर भी ठंड से कांपते रहे। दोपहर को भी गर्म कपड़े ओढ़े रहे। शाम से धुंध की चादर बिछने के साथ ही ठंड ने फिर असर दिखाना शुरू कर दिया। देर रात की बजाय देर शाम से ही जगह-जगह अलाव जलने लगे। आम दिनों के मुकाबले ठंड के असर से रात को सडक़ें जल्दी सूनी हो गईं। बाजारों में सन्नाटा छा गया। ठंडी हवा से बचने के लिए लोग घरों में कैद हो गए।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है, यह भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। सुबह और शाम के वक्त लुढकऱ सामान्य से नीचे चले जाने और उत्तरी हवा के दो किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने के कारण लोग पूरे दिन कड़ाके की ठंड बनी रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ठंड में तापमान सामान्य से चार डिग्री या उससे कम होने की स्थिति में शीत लहर की स्थिति होती है।

शनिवार को मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले वर्ष दिसंबर माह में सबसे कम तापमान 28 दिसंबर को 7.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया था। बीते 21 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो