scriptपार्षद पति को महिलाओं ने कीचड़ में पटका, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल | woman beat parshad pati, video viral on social media | Patrika News

पार्षद पति को महिलाओं ने कीचड़ में पटका, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

locationजबलपुरPublished: Oct 12, 2019 01:00:35 pm

Submitted by:

Lalit kostha

पार्षद पति को महिलाओं ने कीचड़ में पटका, सडक़ नहीं बनवाने पर दिखाया गुस्सा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

pitai.jpg

parshad pati

जबलपुर। सालों से सडक़ निर्माण की मांग कर रही जनता का जब गुस्सा फूटा तो इसका खामियाजा पार्षद पति को भुगतना पड़ा। वार्ड की परेशान जनता खासकर महिलाओं ने पार्षद पति को पहले तो खरी खोटी सुनाई, इसके बाद भी मन नहीं भरा तो उन्हें सडक़ के कीचड़ में पटकते हुए उसी से नहला भी दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद शहर के पार्षदों में हडक़ंप की स्थिति बनी है।

ये तस्वीर है महाराणा प्रताव वार्ड की। उक्त वार्ड की समस्याओं को लेकर जनता अब सडक़ पर उतर आई है। क्षेत्र में जिम्मेदारों की निगरानी न होने से व्यवस्स्थाओं ने दम तोड दिया है। इन अव्यवस्थाओं को दूर कराने जनता निगम के जिम्मेदारों सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के पास भी पहुंची लेकिन स्थिति दुरुस्त नहीं हो सकी। जिसके बाद जनता का आक्रोश वार्ड की पार्षद गिरजा पटेल के पति नेक राम पटेल पर फूट गया।

परसवाड़ा इलाके की घटना
क्षेत्रीय लोगों और पार्षद पति के बीच हुई यह घटना परसवाड़ा क्षेत्र की है। जानकारों के मुताबिक पार्षद पति अपने कुछ सर्मथकों के साथ लोगों के बार-बार बुलाने के बाद वहां पहुंचे थे। क्षेत्र की सडक़ की दुर्दशा को लेकर जनता का गुस्सा उन पर फूट गया। जिसके बाद लोगों ने पार्षद पति को पहले तो कीचड़ से सनी सडक़ पर बैठाया उसके बाद उनपर कीचड़ डाला। इस दौरान पार्षद पति ने भी महिलाओं सहित वहां उपस्थित पुरूषों पर कीचड़ हाथ से उठाकर फैंका।

सडक़ को लेकर परेशान
स्थानीय लोग सडक़ को लेकर त्रस्त है। लोगों का कहना है कि बारिश में सडक़ पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। बारिश की वजह से सडक़ पर कीचड़ जमा है। जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सडक़ पर कीचड़ होने के कारण जहां बच्चों का स्कूल प्रभावित हो रहा है तो वहीं क्षेत्रीय लोग आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। सडक़ की जर्जर स्थिति कई वर्षो से है।

यह है कहना
पार्षद क्षेत्र में कभी नहीं आती। अव्यवस्थाओं के कारण जनता बेहद परेशान है। चुनाव जीतने के पहले पार्षद की ओर से सडक़ दुरुस्त करने का वादा किया था। जो आज तक पूरा नहीं हो सका।
संदीप
हम लोगों ने पार्षद को बुलाया था। लेकिन वे नहीं आई। जिस पर गुस्से में हम लोगों ने उन पर कीचड़ फैंका। इसके बाद उन्होने भी कीचड़ क्षेत्रीय लोगों पर फैंका।
श्वेता

परसवाड़ा की सडक़ चलने लायक नहीं बची। इस मामले को लेकर कई बार नगर निगम के वरिष्ठअधिकारियों सहित महापौर के संज्ञान में लाया गया। कांग्रेस पार्षद होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
नेक राम पटेल,पार्षद पति
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो