scriptजब महिला के ऊपर से गुजर गई कार, सीसीटीवी में कैद हुआ ये लाइव घटनाक्रम | woman car accident live video | Patrika News

जब महिला के ऊपर से गुजर गई कार, सीसीटीवी में कैद हुआ ये लाइव घटनाक्रम

locationजबलपुरPublished: Jul 31, 2018 01:49:18 am

Submitted by:

abhishek dixit

गढ़ा मुख्य सब्जी बाजार की घटना, बच गई जान

woman car accident live video

woman car accident live video

जबलपुर। गढ़ा के मुख्य सब्जी बाजार में शाम को ऐसा वाकया हुआ जिसे देखकर लोग दंग रह गए। दरअसल कार ने एक महिला को पूरी तरह अपनी चपेट ले लिया। लोग दौड़े तब तक महिला के ऊपर से कार को एक चका गुजर चुका था। दहशत में कार चालक ने गेट खोलकर दौड़ लगा दी। लोगों ने महिला को कार के नीचे से निकाला। आसपास खासा मजमा लग लग गया। यह पूरा वाकया सीसीटीवी टीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

कार को उठाकर निकाला
वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला सब्जी बाजार से गुजर रही है। उसके साथ एक बच्चा भी था। अचानक पीछे से एक कार आई। उसकी ठोकर लगते ही महिला गिर पड़ी। बच्चा हाथ से छिटकर आगे की तरफ जा गिरा और कार का अगल चका महिला की कमर के हिस्से गुजर गया। हालांकि इसके बाद कार चालक ने तुरंत कार रोक दी। आसपास लोगों का मजमा लगता देख वह भाग निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हाथ लगाकर एक तरफ से कार को ऊपर उठा दिया और कुछ लोगों ने नीचे फंसी महिला को बाहर की तरफ खींच लिया। यह घटना रविवार की बतायी जाती है।

हालत खतरे से बाहर
लोगों ने महिला को कार के नीचे से निकालकर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। महिला के पैरो के ऊपरी हिस्सों व कमरे में चोटें आयी हैं। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। महिला कौन है इसका पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शी राजेन्द्र अवस्थी का कहना है कि यदि कार नहीं रुकती तो मोड़ की वजह से कार का पिछला चका महिला के सिर पर भी चढ़ सकता था। गनीमत थी कि ऐसा नहीं हुआ और महिला की जान बच गई।

पुलिस को सौंपे फुटेज
स्थानीय लोगों ने तुरंत ही हादसे की सूचना तुरंत गढ़ा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने समीप ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी निकलवाए जिसमें हादसा साफ दिख रहा है। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि कार से टकराने के बाद महिला के साथ मौजूद बच्चा सीधे कार के सामने आ गया था। यदि कार नहीं रुकती तो बालक को भी गंभीर चोटें आ सकती थीं।

अराजक है यातायात
स्थानीय मनीष शर्मा व रुपकिशोर प्यासी ने बताया कि गढ़ा बाजार में यातायात संबंधी कोई व्यवस्था नहीं है। पुलिस भी तैनात नहीं रहती। संकीर्ण सडक़ और भीड़ की वजह से यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। यहां हादसे से बचाव के लिए कोई उचित विकल्प खोजा जाना चाहिए। साथ ही यातायात पुलिस का कोई जवान भी तैनात किया जाना चाहिए, ताकि समय पर वह आवाजाही को नियंत्रित करके यातायात व्यवस्था को सुचारु बन सके।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो