scriptसुबह टहलने निकली महिला, इस हाल में लौटी कि छलक पड़े सभी के आंसू | woman dead from road accident | Patrika News

सुबह टहलने निकली महिला, इस हाल में लौटी कि छलक पड़े सभी के आंसू

locationजबलपुरPublished: Dec 15, 2018 04:47:38 pm

Submitted by:

Lalit kostha

सुबह टहलने निकली महिला, इस हाल में लौटी कि छलक पड़े सभी के आंसू

1

woman dead from road accident

जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत शुक्रवार सुबह टहलने निकली 58 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार वाहन चालक ने टक्कर मार दी। महिला की मौके ही पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर जान लेने का मामला दर्ज किया है।

news facts- कटंगी रोड पर हादसा- वाहन की टक्कर से महिला की मौत
पुलिस के अनुसार सांगा तेंदूखेड़ा निवासी ममता जैन कटंगी रोड स्थित मायके आई थीं। वह सुबह छह बजे कटंगी रोड पर टहलने निकली थी। सुबह सात बजे तक नहीं लौटी तो वे तलाश में निकले। 7.30 बजे विवेकानंद स्कूल के पास एक महिला के घायल हालत में पड़े होने की राहगीरों ने सूचना दी। भतीजे नरेश जैन ने उनकी पहचान की। ममता जैन के सिर में अधिक चोटें आई थीं। उन्हें शासकीय पाटन अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

इधर, डिवाइडर से टकराया युवक, बादशाह हलवाई मंदिर के पास हादसा
ग्वारीघाट थानांतर्गत बादशाह हलवाई मंदिर के पास शुक्रवार शाम चार बजे ग्वारीघाट से लौट रहा युवक डिवाइडर से टकरा गया। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। युवक उछल कर डिवाइडर पर गिरा। सिर में गम्भीर चोटें आने से वह मौके पर ही अद्र्धबेहोशी की हालत में पहुंच गया। हादसे के बाद वहां भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस के अनुसार बाइक सवार मेडिकल में कार्यरत वार्ड ब्वाय रोहन है। उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया है। इस रोड पर डिवाइडर से टकराने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

रोड की बनावट के चलते हो रहे हादसे- बंदरिया तिराहे से ग्वारीघाट की रोड टू-लेन होने के बावजूद इसमें इतना मोड़ है कि अक्सर बाइक सवार चकरा जाता है। 10 दिन पहले भी आयुर्वेद कॉलेज के छात्र की बाइक यहां टकरा गयी थी, तब दो लोग घायल हुए थे। वहीं 22 दिन पहले एक युवक की डिवाइडर से टकरा कर मौत हो गयी थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो