script‘लैंग्वज’ की गलतफहमी : परिजन बोलते रहे सर्पदंश, चिकित्सक ब्लेड का घाव समझ करते रहे इलाज | Woman dies of snakebite in jabalpur | Patrika News

‘लैंग्वज’ की गलतफहमी : परिजन बोलते रहे सर्पदंश, चिकित्सक ब्लेड का घाव समझ करते रहे इलाज

locationजबलपुरPublished: May 01, 2019 01:50:43 am

Submitted by:

santosh singh

सिक्किम की रहने वाली थी महिला, दो घंटे तक नहीं शुरू हो सका इलाज, महिला की मौत पर विक्टोरिया में परिवार के लोगों ने किया हंगामा

सर्पदंश से महिला की मौत,विक्टोरिया में हंगामा

सर्पदंश से महिला की मौत,विक्टोरिया में हंगामा

जबलपुर। लैंग्वज की गलतफहमी ने मंगलवार को पूर्वोत्तर भारत की एक महिला की जान ले ली। सिक्किम की ये महिला शहर के विजय नगर स्थित लमती में किराए से पति के साथ रहती है। उसे सर्प ने डस लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर विक्टोरिया पहुंचे। वहां भाषा की दिक्कत पेश आयी। परिजन सर्प दंश बोलते रहे और चिकित्सक उसे ब्लेड का घाव समझ इलाज करते रहे। आखिरकार दो घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ी तो चिकित्सक को उनकी बात समझ में आयी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला की मौत के बाद उसके घरवालों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि चिकित्सक की लापरवाही से मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
लमती में किराए से रहती थी सिक्किम की महिला
जानकारी के अनुसार सिक्किम निवासी विजिता तमंग पति अल्फ्रेड और ननद रेविका और उसके पति सचिन के साथ लमती में किराए से रहती थी। अल्फ्रेड कहीं बाहर गया हुआ है। शाम पांच बजे के लगभग विजिता (22) को सर्प ने डस लिया। ननद रेविका और सचिन उसे लेकर विक्टोरिया पहुंचे। जहां सर्प ने डसा था, वहां से खून आ रहा था। डॉक्टर ने पूछा कि ब्लेड से तो नहीं कटा। इसके बाद उसे वार्उ नम्बर एक में भर्ती कर दिया। साढ़े सात बजे के लगभग उसकी हालत खराब हो गयी। तब चिकित्सक पहुंचे और इलाज शुरू किया। आठ बजे के लगभग उसकी मौत हो गयी। रेविका सहित अन्य परिजन हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि दो घंटे तक इलाज शुरू नहीं किया, जिसकी वजह से मौत हो गई। हंगामे की खबर मिलते ही ओमती पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया।

लैंग्वज की गलतफहमी ने मंगलवार को पूर्वोत्तर भारत की एक महिला की जान ले ली
IMAGE CREDIT: patrika

भाषा के चलते हुई परेशानी
टीआइ ओमती नीरज वर्मा ने बताया कि महिला और उसके परिजन सिक्किम के हैं। सर्प ने जहां डसा था, वहां से खून निकल रहा था। भाषा की दिक्कत की वजह से चिकित्सक और परिजन एक-दूसरे की बात नहीं समझ सके। चिकित्सक को लगा शायद ब्लेड से कट गया होगा। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया गया है। यदि चिकित्सक की लापरवाही साबित हुई तो प्रकरण दर्ज करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो