scriptमहिला को अगवा कर जंगल में किया दुराचार | Woman raped in jabalpur forest | Patrika News

महिला को अगवा कर जंगल में किया दुराचार

locationजबलपुरPublished: May 18, 2019 01:20:00 pm

Submitted by:

santosh singh

केंट क्षेत्र से महिला को आधी रात किया था अगवा, ग्वारीघाट क्षेत्र के रामपुर जंगल ले जाकर किया दुराचार, हत्या करने वाले थे बदमाश, लेकिन उन्हें चकमा देकर भागने में सफल रही

Police hide case, Attempted rape of ANM

Police hide case, Attempted rape of ANM

जबलपुर. आधी रात महिला को उसके घर के सामने से बाइक सवार तीन बदमाश अगवा कर ले गए। तीनों उसे रामपुर के जंगल में ले गए। वहां धमकी देकर एक ने उसके साथ दुराचार किया। बदमाश महिला की हत्या करने वाले थे कि वह चकमा देकर वहां से भाग निकली। शुक्रवार सुबह वह केंट थाने पहुंची और अपहरण सहित दुराचार का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
जबरन बाइक से बिठाकर ले गए जंगल
पुलिस के अनुसार महिला ने बताया कि घरेलू बात पर रात में पति से झगड़ा हो गया था। नाराज होकर वह घर के बाहर बैठी थी। उसी दौरान पति ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। रात लगभग एक बजे बाइक से तीन युवक पहुंचे। तीनों को वह नहीं पहचानती। तीनों ने कहा कि सडक़ पर उसका भाई बुला रहा है।
दुराचार के बाद हत्या करने वाले थे बदमाश
महिला उनके साथ सडक़ तक गई, तो तीनों उसे जबरन बाइक पर बिठाकर रामपुर जंगल ले गए थे। महिला के मुताबिक दुराचार करने के बाद बदमाश उसकी हत्या करने की आपस में चर्चा कर रहे थे, तभी वह मौका देख कर वहां से भाग निकली। रास्ते में एक व्यक्ति मिला, जिसकी मदद से वह पिता के घर पहुंची। वहां से सुबह थाने शिकायत करने पहुंची थी।
उधर, पति व ससुराल वालों की प्रताडऩा से दो महिलाएं पहुंची थाने
दो महिलाओं ने अलग-अलग थानों में पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज कराया है। दोनों मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पनागर पुलिस के अनुसार जलगांव निवासी रीना पटेल ने शिकायत में बताया, उसकी शादी 2007 में देवेंद्र पटेल से हुई थी। वह आशा कार्यकर्ता है। पति काम नहीं करता, इसलिएि उसे ही घर चलाना पड़ता है। उसका आरोप है कि छोटी-छोटी बातों पर पति विवाद कर उससे मारपीट करता है। उसके पिता और भाई ने देवेंद्र को समझाया, लेकिन उसकी हरकतें जारी हैं। गुरुवार रात भी उसने मारपीट की। उधर, स्टार सिटी निवासी शिवानी जैन ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई कि शादी अंशुलकांत जैन से हुई थी। शादी के बाद से ही पति, सास संध्या जैन, मौसा ससुर अभय दानपति दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताडि़त करते हैं। पुलिस ने तीनों के खिलााफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो