scriptगैंगरेप के बाद गला दबाकर की थी महिला की हत्या, ऐसे खुला राज | woman was murdered after gangrape | Patrika News
जबलपुर

गैंगरेप के बाद गला दबाकर की थी महिला की हत्या, ऐसे खुला राज

एक आरोपी गिरफ्तार

जबलपुरJun 22, 2018 / 02:18 pm

deepankar roy

woman was murdered after gangrape

woman was murdered after gangrape

जबलपुर। जिले में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध बढ़ गए हैं। कभी युवतियों और किशोरियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है तो कभी महिलाओं के साथ। अपराधियों पर नकेल नहीं कसे जाने के चलते महिलाओं के साथ होने वाली अपराधों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं भी होने लगी है। अधारताल थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इससे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।


गला दबाकर की थी हत्या
अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत करौंदानाला के पास ऋषिनगर नाले में बीते दिनों मृत मिली महिला की गैंगरेप करने के बाद आरोपितों ने गला दबाकर हत्या की थी। गुरुवार को पुलिस ने हत्या में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। अधारताल सीएसपी कौशल सिंह व टीआई अनिल गुप्ता ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में महिला की हत्या से पहले दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई थी। ३० वर्षीय महिला की लाश १४ जून की रात करौंदा नाले ऋषिनगर में झाडि़यों के नीचे मिली थी। लाश सड़ चुकी थी और तेज दुर्गंध आ रहे थे। महिला की शिनाख्त ऋषिनगर निवासी के रूप में हुई। महिला शादी-शुदा थी और ऋषिनगर में उसका मायका था। हत्या से दो दिन पहले ही वह मायके आई थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से महत्वपूर्ण सुराग मिले।


पूछताछ के बाद मिला सुराग
इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों को बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस पूछताछ में महत्वपूर्ण सुराग मिले। पुलिस को पता चला कि महिला दो लोगों के साथ एक ढाबा में दिखी थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करोंदा बायपास स्थित खोसला ढाबा में महिला को दो लोगों के साथ देखा गया था। एक व्यक्ति की पहचान खैरी निवासी गिरि गोस्वामी के रूप में हुई। पुलिस ने गिरि को दबोचा तो उसने ग्राम सरौली कुंडम निवासी अजय गौड़ के साथ महिला से गैंगरेप करना स्वीकार कर उसका गला दबाकर हत्या करने की बात कही। उसने बताया कि हम लोगों ने पहले प्लान बनाया। इसके बाद महिला के साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप करने के बाद जब महिला सबको बताने और मामले की शिकायत की बात कहने लगी तो हम लोगों ने उसे मारने का निर्णय किया। इसके बाद महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसकी लाश को ऋषिनगर में झाडिय़ों के नीचे फेक दी।

Home / Jabalpur / गैंगरेप के बाद गला दबाकर की थी महिला की हत्या, ऐसे खुला राज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो