scriptबड़ी लापरवाही… 500 रुपए के नकली नोट के साथ पकड़ी गई महिला थाने से फरार | women arrested with 500- fake notes, absconded from police station | Patrika News

बड़ी लापरवाही… 500 रुपए के नकली नोट के साथ पकड़ी गई महिला थाने से फरार

locationजबलपुरPublished: Feb 14, 2018 06:33:42 pm

Submitted by:

deepankar roy

सुबह शौच के लिए गई और पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हो गई गायब

women arrested with 500- fake notes, absconded from police station,crime,Crime Investigation,katni police,mp police. bhopal police,police of mp,new 500 rupees note,fake 500 rupees note,500 rupees fake currency,नकली नोट की पहचान कैसे करें,500 का नकली नोट,असली नकली नोट,RBI Govenor,rbi,rbi governor,reserve bank of india governor,fake note in katni,fake note in mp,Jabalpur,

women arrested with 500- fake notes, absconded from police station

जबलपुर/कटनी। बाजार में दुकानदार की आंखों में धूल झौंककर नकली नोट खपाने की कोशिश करने वाली संदिग्ध महिला ने पुलिस कर्मियों को भी चकमा दे दिया। मंगलवार की सुबह महिला शौच के लिए रीठी थाने से बाहर निकली और उसके बाद गायब हो गई। हैरानी वाली बात ये रही कि संदिग्ध महिला को पुलिस कर्मी थाने से ले गए थे। पुलिस के पहरे के बावजूद महिला फरार होने में कामयाब हो गई। नकली नोट रखने की आरोपी महिला के अचानक फरार होने से पुलिस की कार्यप्रणाली संदिग्ध हो गई है।

जांच में मिले थे कई नकली नोट
संदिग्ध महिला ईतेन बाई ने सोमवार को रीठी थानांतर्गत हरदुआ में एक किराना दुकान में सामान खरीदकर 500 रुपए का नया नोट दिया। व्यापारी को महिला द्वारा दिया गया नोट संदिग्ध प्रतीत हुआ। नोट नकली होने का अंदेशा होने पर उसने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो नोट नकली मिला। इसके बाद महिला के सामान की जांच की गई। इसमें महिला के पास 500 रुपए के 9 नकली नोट बरामद हुए। नकली नोट जब्त करने के बाद पुलिस महिला को गिरफ्तार करके थाने ले गई।

वह भाग गई और खड़े रही गई पुलिस
प्राप्त जानकारी के अनुसार नकली नोट के साथ पकड़ी गई महिला को रीठी थाने में रखा गया था। बुधवार की सुबह उठकर वह शौच के लिए गई। उसके साथ पुलिस कर्मी भी गए। शौच के बाद वह पुलिस कर्मियों के साथ ही थाने के अंदर आयी। थाने में प्रवेश करने के बाद महिला ने पुलिस को अचानक चकमा दिया और दौड़ लगा दी। जब तक पुलिस कुछ समझ पाती और उसे पकडऩे के लिए दौड़ती तब तक वह गायब हो गई।

24 घंटे बाद भी नहीं चला पता
संदिग्ध महिला के थाने से भागने के बाद रीठी पुलिस ने जगह-जगह चैकिंग प्वाइंट लगाए। संदिग्ध क्षेत्रों में छानबीन की। देर रात तक जांच अभियान चलाया। बुधवार को भी पुलिस रीठी और उसके आसपास के इलाकों का दिन भर चप्पा-चप्पा छानती रही लेकिन फरार महिला का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। हालांकि रीठी थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम का कहना है कि महिला की पतासाजी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

नकली नोट गिरोह के मिल सकते थे सुराग
जानकारों का मानना है कि नकली नोट के साथ पकड़ी गई महिला की गतिविधि संदिग्ध थीं। उसने नोट रायपुर से मिलने की बात कही थी। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि नकली नोट के कारोबार का रायपुर से कनेक्शन है। महिला से पूछताछ में बड़ा सुराग हाथ लग सकता था। इसके बावजूद पुलिस अधिकारियों ने महिला की सुरक्षा में कोताही बरती। नकली नोट जैसे गंभीर मामले की आरोपी महिला के हाथों की जंजीर खोलने पर भी सवाल उठ रहे है।

पहले भी भाग चुका है आरोपी
थाना से आरोपी के भागने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले ३१ दिसंबर को ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत सिलौड़ी चौकी में गिरफ्तार कर लाया गया चोरी का आरोपी रिंकू उर्फ दीपक बर्मन दो पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। आरोपी को हथकड़ी और जंजीर के साथ रखा गया था, लेकिन वह भाग निकला था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो