scriptWomen Health : महिलाएं ऐसे रखें अपना खयाल, सेहत रहेगी सदाबहार | women's health tips for heart mind and body | Patrika News

Women Health : महिलाएं ऐसे रखें अपना खयाल, सेहत रहेगी सदाबहार

locationजबलपुरPublished: May 28, 2019 01:54:13 am

Submitted by:

abhishek dixit

घर सम्भालने के साथ महिलाओं के लिए जरूरी है खुद की केयर करना, अपनाएं ये टिप्स

motapa kam karne ke upay batao in hindi

motapa kam karne ke upay batao in hindi

जबलपुर. घर की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं पर ही होती है। घर में हर किसी की पसंद का खयाल रखना और उनके लिए काम करना उनकी जिन्दगी का एक हिस्सा बन जाता है। परिवर में सभी की पसंद का खाना और उनकी सेहत का ध्यान रखने के लिए महिलाएं हर तरह की मशक्कत करती हैं। ऐसे में दूसरों का ध्यान रखते-रखते वे खुद की सेहत से दूर हो जाती हैं। यही वजह है कि महिलाओं को कई तरह की बीमारियां भी घेरने लगती हैं। इसके लिए जरूरी है कि महिलाएं दूसरों की सेहत के साथ-साथ खुद की सेहत के प्रति भी जागरूक रहें। इस इंटनेशनल विमन हेल्थ डे के मौके पर आइए जानते हैं कि किस तरह की महिलाओं को लापरवाही के कारण बीमारियां जकड़ती हैं, वहीं इससे बचाव के लिए वे क्या कर सकती हैं।

अपनी सेहत को रखें बरकरार
महिलाओं को मीनोपॉज एज यानी की 40 प्लस का होने पर कैल्शियम की जांच जरूर करवानी चाहिए। कई बार हार्मोनल चैंजेस होने के कारण भी महिलाओं को कई तरह की प्रॉब्लम होने लगती है। ऐसे में खुद की सेहत को बरकरार रखने के लिए जागरूक होना सबसे ज्यादा जरूरी है।

ब्रेकफास्ट करना सबसे जरूरी
डाइटिशियन संगीता जैन का कहना है कि कई महिलाएं ब्रेकफास्ट नहीं करती। काम के लोड में वे दूसरों को ब्रेकफास्ट देकर खुद करना भूल जाती हैं। वहीं खाना खाने में भी उन्हें 1 से 2 बजे जाता है। ऐसे में सुबह का खाली पेट एसिट जनेरेट करने का काम करता है। इससे उन्हें पेट से जुड़ी भी कई समस्याएं होना शुरू हो जाती हैं। ब्रेकफास्ट से लिवर की एक्टिविटी की शुरुआत हो जाती है, वहीं ब्रेकफास्ट करने के बाद दोपहर का खाना भी जल्दी डाइजेस्ट होता है।

इससे होता है सेहत पर असर
– खुद के खाने का ध्यान न रखना
– सबकी पसंद के आगे खुद की पसंद न देखना
– डॉक्टर्स चैकअप से नेक्स्ट डे के लिए टालना
– हल्के बुखार को इग्नोर करना
– सुबह जल्दी उठना और देर रात सोना
– प्रॉपर आराम न करना

यह बीमारियां होती हैं आम
– लो एंड हाइ ब्लड प्रेशर
– घुटनों का दर्द
– कमर का दर्द
– डाइबिटीज
– थायराइड
– एनिमिया
– गैस्ट्रो प्रॉब्लम
– थकान और कमजोरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो