जबलपुरPublished: Mar 28, 2023 03:27:25 pm
Lalit kostha
talk show live: महिलाओं ने कहा हम हैं संस्कारों की मजबूत कड़ी, समाज में नारी की महत्वपूर्ण भूमिका
जबलपुर. महर्षि जाबालि की तपोभूमि संस्कारधानी में संस्कारों व संस्कृति की फलती-फूलती बेल को हरा-भरा रखने में यहां की नारी शक्ति का विशेष योगदान है। जो दशकों से अपनी आने वाली पीढ़ियों को देती जा रही हैं। धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और समाज सेवा के कार्यों में शहर की नारी शक्ति अग्रणी पंक्ति में खड़ी है। ये बातें पत्रिका के ‘संस्कृति, संस्कारों की रक्षा में नारी का योगदान’ विषय पर आयोजित टॉक शो में समाजसेवी बिंदु पांडे ने कहीं।