script

संकल्प लें, घर से मर्यादित व्यवहार की करेंगे शुरुआत

locationजबलपुरPublished: Aug 12, 2018 10:18:05 pm

Submitted by:

deepankar roy

‘रक्षा संकल्प अभियान के अंतर्गत एसपी अमित सिंह ने स्नेह नगर में दिव्यांगों के बीच किया संवाद
 

Women will be honored at home

Women will be honored at home

जबलपुर। रक्षा बधंन का पर्व आ रहा है। सभी बहनें राखी बांधते समय अपने भाइयों, जिसकी शादी हो चुकी है, से सकंल्प लें कि वे कभी भाभी को परेशान नहीं करेंगे। जिनकी शादी नहीं हुई है, उनसे संकल्प लें कि वे किसी भी बच्ची के साथ अमर्यादित व्यवहार नहीं करेंगे। एसपी अमित सिंह रविवार को रक्षा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्नेह नगर पार्क में दिव्यांग बच्चों के साथ रहवासियों के बीच संवाद करने पहुंचे थे। एसपी ने कहा कि महिला सम्बंधी अपराधों में कमी लाने के लिए हमें घर से ही इसके लिए पहल करनी होगी। सामूहिक प्रयास से ही महिला सम्बंधी अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। घर में महिलाओं को सम्मान दें। देखने में यह आता है कि लोग अपने घरों में महिलाओं को सम्मान नहीं दे पाते हैं। इसको रोकना होगा। जब हम घरों में महिलाओं को सम्मान देना शुरू करेंगे तो बाहर भी सम्मान मिलेगा।

महिलाओं को आत्मसम्मान से जीने का पूरा अधिकार

विकास समिति स्नेह नगर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पहुंचे एसपी सिंह ने स्नेह नगर स्थित नेत्रहीन कन्या शिक्षण, प्रशिक्षण केन्द्र में रक्षा संकल्प के उद्देश्य को परिभाषित करते हुए बताया कि प्रत्येक क्षेत्र की अलग अलग समस्याएं होती है। हमारी माताएं, बहनों, बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं कहां अधिक होती हैं। उसे जानने और उसके निराकरण की त्वरित कार्रवाई करना है। घरेलू हिंसा का डट कर विरोध करें। महिलाओं और बच्चियों को आत्म सम्मान से जीने का पूरा अधिकार है। यदि आपके साथ किसी भी प्रकार की कोई छेडख़ानी की घटना होती है तो उसका विरोध करें। पुलिस का हर अधिकारी-कर्मचारी आपके साथ है। इस मौके पर एएसपी दीपक शुक्ला ने विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की और मदनमहल टीआई प्रीति तिवारी ने बच्चियों को गुड टच व बैड टच के बारे में जानकारी दी।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में स्नेह नगर के आम लोगों के साथ ही समिति के अध्यक्ष विनोद दुबे, नमिता त्रिपाठी, सुनीता जेम्स, माया पांडे, रूपकिशोर, शीला प्यासी, अंकित तिवारी, अर्चना लिटोरिया, आरए पांडे, सालिगराम शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो