scriptगजब कर दिया, 75 घंटे में बना दिया उजाड़ को खूबसूरत गार्डन- देखें वीडियो | Wonderful, made a beautiful garden of desolate in 75 hours - watch vdo | Patrika News

गजब कर दिया, 75 घंटे में बना दिया उजाड़ को खूबसूरत गार्डन- देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Sep 30, 2021 03:06:39 pm

Submitted by:

Lalit kostha

गजब कर दिया, 75 घंटे में बना दिया उजाड़ को खूबसूरत गार्डन- देखें वीडियो

beautiful garden

beautiful garden

जबलपुर। प्लसेमेकिंग इम्पलीमेंटथॉन के तहत आजादी के अमृत महोत्सव के तारतम्य में स्मार्ट सिटी की पहल पर विकास नगर उद्यान को 75 घंटे में आकर्षक स्वरूप दिया गया। छात्र-छात्राओं और क्षेत्रीय लोगों ने उद्यान को संवारने में सहभागिता की। इसकी शुरुआत 27 सितंबर को हुई थी।

 

स्मार्ट सिटी की पहल: छात्र-छात्राओं व क्षेत्रीय लोगों का भी रहा सामूहिक प्रयास
तीन दिन तक उद्यान में विकास कार्य किए गए। बुधवार सुबह सात बजे से बचे हुए कार्य शुरू किए गए। पैदल पथ की टाइलों को आकर्षक बनाने के लिए रंगरोगन किया गया। स्मार्ट सिटी की टीम ने गजबोस को भी नया स्वरूप दिया। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, फि सलपट्टी, व्यायाम करने की बार, मेरी-गो-राउंड झूले लगाए गए। शाम 5 बजे से पौधरोपण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। बाल भवन के बच्चों ने गायन व नृत्य की प्रस्तुति दी गई। प्रदेश के पहले महिला बैंड जानकी बैंड के कलाकारों ने लोकगीतों को नए स्वरूप में प्रस्तुत किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो