scriptइतने बड़े रेल अधिकारी आखिर क्यों सीख रहे हैं हिंदी का पाठ.. जानकर अचरज में रह जाएंगे आप | workshop for hindi | Patrika News

इतने बड़े रेल अधिकारी आखिर क्यों सीख रहे हैं हिंदी का पाठ.. जानकर अचरज में रह जाएंगे आप

locationजबलपुरPublished: Mar 05, 2019 08:20:52 pm

Submitted by:

virendra rajak

पॉच दिवसीय हिंदी कार्यषाला

wcr

पॉच दिवसीय हिंदी कार्यषाला

जबलपुर पश्चिम मध्य रेल अधिकारी और कर्मचारियों को हिंदी का पाठ पढ़ाया जा रहा कभी उनसे हिंदी में निबंध लिखवाया जाता है तो कभी अनुवाद लेखन। लेकिन क्यों ऐसा नहीं कि यह अधिकारी हिंदी पढ़ना और लिखना नहीं जानते लेकिन पश्चिम मध्य रेलवे के राज भाषा विभाग द्वारा उन्हें यह सिखाया जा रहा है कारण है हिंदी को बढ़ावा देना।

पष्चिम मध्य रेल, राजभाषा विभाग, मुख्यालय में 25 फरवरी से पॉच दिवसीय हिंदी कार्यषाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के 24 कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यषाला में कर्मचारियों को राजभाषा नियम, अधिनियम, पुरस्कार योजनाओं एवं प्रषासनिक शब्दावली की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कर्मचारियों को नोटिंग एवं ड्राफ्टिंग का अभ्यास कराया गया तथा कार्मिक विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी भी प्रदान की गई।
कार्यषाला का समापन समारोह मंगलवार को मुख्य राजभाषा अधिकारी, वंदना गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य राजभाषा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी कार्यशाला के आयोजन से कर्मचारियो में हिंदी में काम करने के प्रति झिझक दूर होती है। साथ ही कर्मचारी भारत सरकार की राजभाषा नीति से परिचित होते हैं। कार्यश्षालाओं के नियमित आयोजन से कार्यालयों में हिंदी में कार्य हेतु अनुकूल वातावरण निर्मित होता है। कार्यशाला में प्रषिक्षण के उपरांत कर्मचारी अपना दैनिक सरकारी कामकाज राजभाषा हिंदी में करने हेतु प्रेरित होते हैं। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करें।
कार्यशाला के अंतिम दिन कर्मचारियों की एक लिखित परीक्षा ली गई। जिसमें रीतेष कुमार गुप्ता, लेखा सहायक ने प्रथम, रूपा क्षत्रिय, मुख्य कार्यालय अधीक्षक ने द्वितीय तथा अमित कुमार चतुर्वेदी, आरक्षक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य राजभाषा अधिकारी द्वारा परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले उक्त कर्मचारियों को नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
हिंदी कार्यषाला में नियमित रूप से उपस्थित हुए कर्मचारियों को मुख्य राजभाषा अधिकारी, वंदना गर्ग द्वारा अंग्रेजी-हिंदी शब्दकोशों का वितरण किया गया। मुख्य राजभाषा अधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों को अंग्रेजी-हिंदी शब्द कोशों का वितरण सराहनीय है।
इस कार्यक्रम में मुख्यालय स्तर पर फरवरी 2019 में आयोजित की गई प्रथम दौर की हिंदी निबंध, वाक् तथा हिंदी टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों और गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग की 20 व 10 हजार शब्द लेखन प्रतियोगिता के अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्य राजभाषा अधिकारी द्वारा पुरस्कार एवं प्रषस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा पंकज शर्मा, उप मुख्य सामग्री प्रबंधक को गुड वर्क डन पार्टल पर हिंदी के सराहनीय प्रयोग के लिए विषेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पी.एस.बगड़वाल, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी ने तथा आभार प्रदर्षन श्रीकांत बनवासी, राजभाषा अधिकारी, मुख्यालय द्वारा किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो