जबलपुर

जागरूक रहें महिलाएं, पहचानें अपने अधिकारों को

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की फस्र्ट वूमन डॉक्टर विंग ऑफ राजस्थान कोटा शाखा की ओर से सोमवार को मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में महिला सुरक्षा को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई।

जबलपुरJun 12, 2017 / 08:31 pm

shailendra tiwari

Workshop of First woman doctor wing of Rajasthan

 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की फस्र्ट वूमन डॉक्टर विंग ऑफ राजस्थान कोटा शाखा की ओर से सोमवार को मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में महिला सुरक्षा को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि शहर पुलिस अधीक्षक अंशुमान भौमिया ने कहा कि महिलाएं जागरूक रहें, सुरक्षित रहें और अपने अधिकारों को पहचानें। 
महिला कोई भी घटना हो तो उसे शेयर जरूर करें। इससे घटना में लिप्त आरोपितों को समय पर पकड़ा जा सकता है। कोई भी घटना हो तो उसकी सोशल मीडिया व मैसेज के जरिए पुलिस अधिकारियों को सूचना दे सकती हैं, इस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें
 किसान आंदोलनः कोटा में शुरू हुआ किसानों का महापड़ाव

पुलिस वेरिफिकेशन कराएं

उन्होंने कहा कि कई बार देखने में आता है कि महिलाएं घटना के बावजूद बताती ही नहीं हैं। निजी अस्पताल, हॉस्टल व अन्य जगहों पर संस्थाएं अपने कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाएं। उन्होंने साइबर क्राइम के बढ़ते मामले पर कहा कि पुलिस को भी इसी दिशा में तैयार किया जा रहा है। 
महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी एप का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। थानों में पुलिस के सहयोगी बनें। वहां महिला डेस्क बनाई गई है। स्कूलों व कॉलेजों में शिकायती बॉक्स लगाए गए हैं। महिलाएं वहां शिकायत कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें
OMG! स्मैक पीने की उठती थी तलब तो चुरा लेते थे बाइक


सुरक्षा को लेकर स्मार्ट बनें

अध्यक्षता करते हुए संरक्षक अमिता बिरला ने कहा कि कोटा शहर स्मार्ट सिटी की श्रेणी में आ गया है। अब हमें भी सुरक्षा के प्रति स्मार्ट बनना होगा। विशिष्ट अतिथि एडिशनल एसपी उमा शर्मा व आरपीएस डॉ. सीमा चौहान ने महिला कानून, अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें
OMG! भगवान हुए बीमार, अब 11 दिन बाद सुनेंगे भक्तों की गुहार


हमारी सुरक्षा हमारे हाथ

प्रेसिडेंट डॉ. गुलाब कंवर ने कहा कि सभी बच्चे ग्रुप में रहे हैं। रात को हॉस्टल में अकेले नहीं घूमें। हमारी सुरक्षा हमारे हाथ में है। इस मौके पर महिलाओं व छात्राओं ने सुरक्षा को लेकर सवाल-जवाब भी किए। 
कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरिश वर्मा, महासचिव अशुं सरदाना, अस्पताल अध्यक्ष देवेन्द्र विजयवर्गीय, डॉ. विजय सरदाना, डॉ. संगीता सक्सेना, डॉ. अल्का माथुर समेत कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Home / Jabalpur / जागरूक रहें महिलाएं, पहचानें अपने अधिकारों को

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.