बिना जरूरत कर रहे पहाड़ी पर सडक़ चौड़ीकरण, बढ़ रहा क्षेत्रीयजनों का आक्रोश
निजी संस्थानों के लिए पहाड़ी और बैलेंसिंग रॉक के सौंदर्य को नष्ट करने पर तुले अफसर
मदनमहल पहाड़ी की सभी चट्टानें इंटर कनेक्टेड हैं। इन्हें तोडऩे से यहां की भूगर्भीय पट्टी पर बुरा असर पड़ सकता है। जिसके दीर्घकालिक परिणामस्वरूप यहां की चट्टानों का प्राकृतिक संतुलन और पर्यावरण बिगड़ सकता है।
- प्रो लोकेश श्रीवास्तव, भूगर्भ शास्त्र विभाग, रादुविवि
सडक़ चौड़ीकरण के कार्य से पर्यावरण को या अन्य कोई नुकसान नहीं है। काम जारी है।
- निधि ङ्क्षसह राजपूत, सीईओ, स्मार्ट सिटी
वैकल्पिक व्यवस्था मौजूद होने के बावजूद जबरन चट्टानें तोडकऱ प्रशासन कुछ निजी संस्थानों के लिए सडक़ चौड़ी कर रहा है। इसके लिए किया जा रहा पर्यावरण का विनाश सहन नहीं करेंगे।
- प्रमेन्द्र गौतम, क्षेत्रीय नागरिक
इस रोड पर यातायात सीमित है। बिना क्षेत्रीयजनो की रायशुमारी के यहां सडक़ चौड़ीकरण किया जा रहा है। हमारी धरोहर को प्रशासन व स्मार्ट सिटी के अधिकारी नष्ट करने पर आमादा हैं।
- आलोक दीक्षित, क्षेत्रीय नागरिक