scriptदुनिया का सबसे महंगा ‘आम’, शिकारी कुत्ते करते हैं चौबीसों घंटे तकवारी | World's most expensive 'mango', dangerous dogs available all time secu | Patrika News

दुनिया का सबसे महंगा ‘आम’, शिकारी कुत्ते करते हैं चौबीसों घंटे तकवारी

locationजबलपुरPublished: May 24, 2022 12:24:38 pm

Submitted by:

Lalit kostha

सख्त पहरे में दुनिया के सबसे महंगे तइयो नो तमांगो आमहाथों हाथ बिक गए पेड़ के पके स्वादिष्ट बॉॅम्बे ग्रीन, मिश्री, लालबाग आम

mango_01.jpg

most expensive ‘mango’

प्रभाकर मिश्रा@जबलपुर। दुनिया के सबसे महंगे और स्वादिष्ट जापानी किस्म के तइयो नो तमांगो आम सुरक्षा गार्ड और खूंखार डॉग के सख्त पहरे में हैं। चरगवां मार्ग स्थित बगीचे में लगे इन ललचाने वाले आमों को बचाने के लिए चौबीसों घंटे पौधों के आसपास पहरा दिया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है।

READ MORE- मप्र के बिजली घरों में डेढ़ से तीन दिन का बचा कोल स्टॉक, शेड्यूल कटौती जारी

पिछले सीजन में तइयो नो तमांगो आम अंतरराष्ट्रीय बाजार में 21 हजार रुपए प्रति किलो तक की कीमत पर बिक चुका है। बगीचे के बागवान संकल्प ङ्क्षसह परिहार ने बताया कि तइयो नो तमांगो आम 15 जून तक पकने की सम्भावना है। इस आम के लिए अभी से महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, बैंगलुरु समेत कई राज्यों से कॉल आना शुरू हो गए हैं।

READ MORE- आईपीएल का सट्टा: दुबई से खिला रहा था सट्टा, जबलपुर ऑफिस में पुलिस ने कर दी रेड

mango_02.jpg

नर्मदा वैली के स्वादिष्ट आम की शुरू हो गई आवक
नर्मदा वैली के स्वादिष्ट आम की आवक शुरू हो गई है। चरगवां मार्ग स्थित बगीचे में तोड़े बॉम्बे ग्रीन, मिश्री, लालबाग किस्म के आम हाथोंहाथ खरीद लिए गए। पेड़ के पके आम की खासी मांग है। बगीचे के बागवान ने बताया कि आम के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही मुंबई, सूरत, बैंगलुरू समेत अन्य शहरों से भी कॉल आ रहे हैं। जल्दी ही हापुस आम की भी तुड़ाई शुरू होने वाली है। हालांकि बाकी किस्म के आम की आवक में लगभग एक महीने का समय लगेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो