scriptUnlock-1 : खोला जाएगा राइट टाउन स्टेडियम, इन नियमों का करना होगा पालन | Wright Town Stadium to be opened | Patrika News

Unlock-1 : खोला जाएगा राइट टाउन स्टेडियम, इन नियमों का करना होगा पालन

locationजबलपुरPublished: Jun 05, 2020 07:44:45 pm

Submitted by:

reetesh pyasi

70 दिन बाद शुरू होंगी खेल गतिविधियां

demo_pic.jpg

demo pic

जबलपुर। राइट टाउन स्टेडियम को शहरवासियों के लिए जल्द ही सशर्त खोला जाएगा। कोरोना संकट को देखते हुए लोगों के टहलने, व्यायाम करने के लिए स्टेडियम को खोलने का निर्णय लिया गया है। निगम प्रशासन ने तय किया है कि लोगों को मास्क लगाकर ही खेल परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
सुबह छह से शाम पांच बजे तक ही खुलेगा
स्टेडियम सुबह छह से आठ बजे व शाम पांच से सात बजे तक खुलेगा। सभी को बाएं से तीन मी व दाएं से चार मीटर की दूरी रखनी होगी। क्षमता को देखते हुए अधिकतम 300 लोग ही स्टेडियम के अंदर रहेंगे। लोगों की संख्या इससे कम होने पर ही अन्य को प्रवेश मिलेगा।

रात में भी गुलजार होने लगे बाजार
शहर के बाजारों में लम्बे समय बाद पहले की तरह चहल-पहल बढ़ गई है। व्यापार भी धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। ग्राहक रात में भी खरीदारी के लिए निकल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग खरीदी के लिए शहर आ रहे हैं। रेडीमेड कपड़ा सहित अन्य बाजारों में खरीदारी होने से बिक्री की दर 40 से 50 फीसदी हो गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो