scriptपहली बार वोट डालने वाले युवा हुए कम | Young declined to enter a first-time voters | Patrika News

पहली बार वोट डालने वाले युवा हुए कम

locationजबलपुरPublished: Feb 24, 2019 12:58:28 pm

Submitted by:

gyani rajak

लोकसभा चुनाव: जिले में 9 हजार संख्या कम, 22 फरवरी को जारी की गई है नई सूची
 

Election enthusiast in the district

Election enthusiast in the district

जबलपुर. लोकसभा चुनाव के लिए जिले में मतदाताओं की तादाद में भले 20 हजार ज्यादा मतदाता हो गए हैं लेकिन पहली बार वोट डालने वाले युवा कम हो गए हैं। संख्या में विधानसभा चुनाव की तुलना में 0.56 फीसदी की कमी आई है। पिछली सूची (11 नवम्बर 2018) में यह संख्या 43 हजार 654 थी। लेकिन 22 फरवरी को करीब तीन माह बाद घोषित सूची में यह संख्या घटकर 34 हजार 159 रह गई है। इसी प्रकार 20 से 29 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या में गिरावट आई है।

पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की संख्या में कमी क्यों आई इसका कोई बड़ा कारण सामने नहीं आया है। फिर भी माना जा रहा है कि ज्यादातर युवा काम या पढ़ाई के सिलसिले में बाहर चले गए हैं। लेकिन 20 से 29 वर्ष आयु के मतदाता कम होना आश्चर्यजनक है। पिछली बार की तुलना की जाए तो इस आयु के मतदात करीब 25.33 प्रतिशत थे तो अब यह 23.4 प्रतिशत रह गए हैं। दोनों आयु वर्ग में थर्ड जेंडर मतदाता भी घटें हैं।

मतदाता पहले और अब
विधानसभा नवम्बर 2018 फरवरी 2019

पाटन 234943 238411
बरगी 220702 224035
पूर्व 230221 233497
उत्तर 207445 210482
केंट 187666 188668
पश्चिम 232652 234687
पनागर 242274 244195
सिहोरा 211466 213334

18 से 19 वर्ष के युवा
नवम्बर 2018
कुल 43654
पुरुष 23872
महिला 19775

फरवरी 2019
कुल 34159
पुरूष 19290
महिला 14866

20 से 29 वर्ष के युवा
नवम्बर 2018
कुल 447605
पुरुष 240319
महिला 207256

फरवरी 2019
कुल 418148
पुरूष 221649
महिला 196471

ट्रेंडिंग वीडियो