scriptधुआंधार में महिला ने लगाई छलांग, देखने वालों की कांप गई रुह, देखें वीडियो | young lady attempt to suicide in bhedaghat dhuandhaar | Patrika News

धुआंधार में महिला ने लगाई छलांग, देखने वालों की कांप गई रुह, देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Feb 13, 2018 07:41:52 pm

Submitted by:

deepankar roy

तेज बारिश के बीच महिला की तलाश के लिए रेस्क्यू

तनाव के चलते धुआंधार में आत्महत्या करने पहुंची महिला

तनाव के चलते धुआंधार में आत्महत्या करने पहुंची महिला

जबलपुर। भेड़ाघाट घूमने के लिए आयी एक महिला ने अचानक ऐसा कदम उठाया कि देखने वालों की रुह कांप गई। पर्यटन स्थल धुआंधार देखने के लिए मंगलवार को अपेक्षाकृत कम भीड़ थी। इसी बीच एक महिला भी अन्य पर्यटकों की भांति धुआंधार फॉल को देख रही थी। इसी बीच अचानक उसने फॉल में छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोग जब तक महिला को कूदने से रोकने के लिए दौड़ते वह नर्मदा की तेज लहरों में खो गई। घटना की सूचना फौरन भेड़ाघाट पुलिस को दी गई। इसके बाद महिला को बाहर निकालने के लिए पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया।

पत्थर में फंस गई
पुलिस के अनुसार घटना दोपहर लगभग 3 बजे की है। भेड़ाघाट आयी एक महिला ने धुआंधार में छलांग लगा दी। वह धुआंधार में बीचों-बीच गिरी। मंगलवार को बारिश होने और जल का प्रवाह तेज होने के कारण वह जल्द ही बहने लगी। लेकिन कुछ देर बहने के बाद ही वह एक पत्थर में जाकर फंस गई।

गोताखोर के साथ पुलिस जवान भी उतरे
धुआंधार में महिला जिस जगह पर जाकर वह काफी गहराई पर था। तेज बारिश के कारण रेस्क्यू भी मुश्किल हो रहा था। इसके बावजूद भेड़ाघाट पुलिस के जवानों ने अपनी जान की परवाह नहीं की। थाना प्रभारी एमडी नागोतिया भी गोताखोरों के साथ काई के कारण फिसलन वाली चट्टानों के बीच कई फीट गहराई पर मौजूद उस जगह तक पहुंचे जहां महिला फंसी हुई थी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पत्थर के बीच फंसी महिला को पानी के भंवर से सकुशल बाहर ले आए।

कटनी की है महिला, मेडिकल में भर्ती
रेस्क्यू के बाद धुआंधार से निकाली गई महिला को तत्काल मेडिकल अस्प्ताल भेजा गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। पुलिस के अनुसार महिला कटनी के माधव नगर थाना क्षेत्र स्थित शास्त्री नगर की रहने वाली है। वह आत्महत्या के इरादे से धुआंधार पहुंची थी। पुलिस उसके परिजनों से संपर्क कर रही है। महिला के आत्मघाती कदम उठाने के कारणों के बारे में पता लगाने के प्रयास किए जा रहे है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो