scriptबाथरूम में नहा रहा था युवक, अचानक कुछ ऐसा हुआ कि मच गया कोहराम, देखें वीडियो | young man badly injured in katni | Patrika News

बाथरूम में नहा रहा था युवक, अचानक कुछ ऐसा हुआ कि मच गया कोहराम, देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Apr 17, 2018 03:20:20 pm

Submitted by:

deepak deewan

कटनी की घटना

young man badly injured in katni

young man badly injured in katni

कटनी। एक युवक अच्छा-भला नहा रहा था। शांत माहौल में अचानक कुछ ऐसा हो गया कि पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। दरअसल नहाते हुए युवक के ऊपर मकान का छज्जा आ टपका जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। इधर मोहल्ले में जिस क्षेत्र में छज्जा गिरने की यह घटना हुई वहां लोग दहशत में आ गए हैं। उस मकान के पास जाने से भी लोग डर रहे हैं। दिक्कत यह है कि मकान के सामने ही मोहल्ले का मुख्य रास्ता भी है , लोगों का यहां से दिनभर आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में लोग डर-डरकर इस रास्ते से निकल रहे हैं। छज्जा गिरने की सूचना पुलिस के साथ ही नगरनिगम के अधिकारियों को दी गई है। नगरनिगम के अमले ने अभी तक इस मकान की सुध भी नहीं ली है।

जिला अस्पताल में कराया भर्ती
छज्जा गिरने की यह घटना शहर के कोतवाली थाना एरिया की है। थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती में यह घटना घटी। जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती के डॉ सन्मुखदास गली में एक पुराना मकान है। बेहद पुराने और जर्जर हो जाने के बाद भी इस मकान में लोग रहते हैं। मंगलवार को इस जर्जर मकान का एक हिस्सा अचानक ढह गया। मकान का बारजा गिर गया जिससे एक युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यह युवक ऊपर नहा रहा था, इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। घायल को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक का नाम संदीप सोनी बताया जा रहा है।

होगी कार्रवाई
जिस मकान का हिस्सा गिरा है उसके मकान मालिक का नाम प्रकाश चंद्र बताया जा रहा है। छज्जा गिरने की सूचना पुलिस के साथ ही नगरनिगम के अधिकारियों को दी गई है। नगरनिगम के अधिकारियों के अनुसार इस मामले में विधिवत कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो