scriptतीन साल पहले किया था प्रेम विवाह, अब कर ली आत्महत्या | young man died in suspicious circumstances | Patrika News

तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह, अब कर ली आत्महत्या

locationजबलपुरPublished: Mar 09, 2019 11:42:44 am

Submitted by:

santosh singh

ग्वारीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आइडियल हिल्स पानी टंकी के पास की घटना, मुहं से लार व झाग निकल रहा था

committed suicide

जनपद पंचायत प्रांगण में उप कोषालय के सामने वाले हिस्से मे एक टपरे में ई स्टाम्प व फोटो कापी दुकान चलाने वाले युवक विपिन उपाध्याय उम्र २७ वर्ष ने गमछा के सहारे दुकान में फांसी लगा ली।

जबलपुर. ग्वारीघाट थानांतर्गत आइडियल हिल्स पानी टंकी के पास रहने वाले युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह वह बिस्तर पर मृत हालत में मिला। उसके मुहं से लार व झाग निकल रहा था। पूछताछ में पता चला कि रात में पत्नी से किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
प्रेम विवाह किया था
पुलिस के अनुसार अभिषेक कुरील ने वैशाली कुरील से प्रेम विवाह किया था। वह फ्लावर डेकोरेशन का काम करता था। पत्नी वैशाली के मुताबिक वह रोज शराब पीकर छोटी-छोटी बातों पर विवाद करते थे। रात में भी उससे विवाद किया था। सुबह उठकर वह घरेलू काम में लग गयी।
सुबह पी शराब, फिर बिस्तर पर मिला मृत
पति ने सुबह भी शराब पी और बिस्तर पर लेट गया। सुबह 9.30 बजे देखा तो पति के मुहं से लार व झाग निकल रहा था। उसने कपड़े से साफ कर दिया था। एक घंटे बाद उठाने पहुंची तो वह मृत मिला। पुलिस ने जहर खाने की आशंका व्यक्त करते हुए जांच में लिया है।
इधर, ट्रेन से कटकर युवक की मौत
पनागर थानांतर्गत पठनउ गेट के पास शुक्रवार सुबह डाउन ट्रैक पर 29 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मोत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक की शिनाख्त आजाद वार्ड पनागर निवासी नंद किशोर कोल के रूप में हुई है। वह ट्रेन से कटा या आत्महत्या किया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो