scriptशराब पीने के विवाद पर युवक ने की हत्या | Young man killed a man to drinking dispute | Patrika News

शराब पीने के विवाद पर युवक ने की हत्या

locationजबलपुरPublished: Feb 07, 2016 11:52:00 pm

Submitted by:

neeraj mishra

मझगवां थाने के प्रतापपुर की घटना, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार


जबलपुर/ सिहोरा। युवक पर शराब पीने का जुनून इस कदर छाया कि उसने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भाग पाता इसके पहले ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है। घटना मझगवां थाने के प्रतापुर गांव की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम प्रतापपुर गांव के रामदास बर्मन उम्र 55 वर्ष का विवाद बिता कोल उम्र 35 वर्ष से हो गया। शराब के विवाद पर बिता कोल ने रामदास पर लाठी से वार कर दिया। वह तब तक वार करता रहा जब तक रामदास की जान नहीं निकल गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 302 का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो