scriptविवाहिता को नशीली मिठाई खिलाकर किया बलात्कार, बनाई अश्लील वीडियो | young man raped Married women | Patrika News

विवाहिता को नशीली मिठाई खिलाकर किया बलात्कार, बनाई अश्लील वीडियो

locationजबलपुरPublished: Oct 14, 2018 11:53:23 am

Submitted by:

amaresh singh

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

chhindwara

young man raped Married women

जबलपुर। जिले में नाबालिगों और युवतियों के साथ विवाहित महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही है। हर दिन किसी ने किसी के साथ दुष्कर्म की वारदात हो रही है। इससे पुलिस प्रशासन पर उंगूली उठ रही है। बीते कुछ माह में इन घटनाओंं में काफी इजाफा हुआ है। विशेषकर किशोरियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है।


दोबारा संबंध बनाने का बनाया दबाव
रांझी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को अकेला पाकर उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया। वह बेहोश हो गई तो उसके साथ बलात्कार किया। बेहोशी की हालत में महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाया तो परेशान होकर वह पुलिस के पास पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित व्हीकल फैक्ट्री कर्मी 30 वर्षीय संतोष कोलम को गिरफ्तार कर लिया है।


वीडियो वायरल करने की धमकी दी
पुलिस के अनुसार रांझी थाना क्षेत्र निवासी एक 28 वर्षीय महिला की शादी वर्ष 2012 में हुई। शादी के पहले उसकी फैक्ट्री कर्मी संतोष से जान-पहचान थी। महिला ने शिकायत की है कि 13 जून, 2018 को उसका पति कंपनी के काम से शहर से बाहर था। उस दिन रात को 9.30 बजे आरोपित उसके घर आया। नौकरी में पदोन्नति होने की बात कहकर उसने मिठाई खाने को दी। मिठाई खाते ही उसे चक्कर आने लगा। बेहोशी की हालत में आरोपित ने उसके साथ बलात्कार किया। 14 जून को रात में आरोपित फिर उसके घर आया। आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद बार-बार की ब्लैकमेलिंग के तंग आकर महिला ने आरोपित के विरुद्ध पुलिस में शिकायत की। रिपोर्ट पर आरोपित के विरुद्ध धारा 376, 506 भादंवि का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो