scriptOMG! ट्रेन में यात्रियों को लूट रहे थे पुलिस जवान | Young! The train passengers were robbed policeman | Patrika News

OMG! ट्रेन में यात्रियों को लूट रहे थे पुलिस जवान

locationजबलपुरPublished: Apr 02, 2016 11:53:00 pm

Submitted by:

awkash garg

जनरल कोच के यात्री से लूटपाट कर चलती ट्रेन से कूदे, रेल एसपी ने दिए जांच के आदेश

train

train

जबलपुर। ताप्तीगंगा एक्सप्रेस में एक यात्री के साथ लूट करने वाले तीन जीआरपी जवानों को रेल एसपी सविता सुहाने ने लाईन अटैच कर दिया है। मामले की जांच रेल डीएसपी को सौंपी है। तीन जवानों में से दो जवान अमित उईके एवं धीरेंद्र सिंह की ड्यूटी पेट्रोलिंग में जबलपुर से सतना के बीच लगी थी। तीसरे जवान व्यास सिंह की ड्यूटी घटना के दौरान प्लेटफॉर्म पांच पर थी। रेल पुलिस ने जांच के लिए पीडि़त यात्री को बयान के लिए जबलपुर बुलाया है। यात्री ने 182 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई और तड़के 3.20 बजे यात्री के सतना स्टेशन पर मामला कायम कर जीआरपी को सौंपा गया। बयान के लिए यात्री को जबलपुर उपस्थित होने के लिए कहा गया है। यदि यात्री किन्हीं कारणों से नहीं आ पाता है तो एेसे में जीआरपी खुद बांदा जाकर बयान दर्ज करेगी।  

ये है मामला
सूरत-छपरा 19045 डाउन ताप्तीगंगा एक्सपे्रस में सवार यात्री ग्राम जमरेही बांदा निवासी 40 वर्षीय नोखेलाला पिता चुनवा मानिकपुर जा रहा था। वह जनरल कोच में सवार था। गुरुवार रात 12.15 बजे ट्रेन जबलपुर पहुंची। तभी कोच में खाकी वर्दी पहने राइफलधारी दो जवान सवार हुए और यात्रियों के सामान की तलाशी लेने लगे। उन्होंने शौचालय के पास नोखेलाल को पकड़ लिया। जबरन सामान की तलाशी लेकर 30 हजार रुपए छीन लिए और चलती ट्रेन से कूद गए। यात्री ने विरोध किया तब तक ट्रेन आगे रवाना हो चुकी थी। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो